अमेरिका के मशहूर पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर डैन रिवेरा की अचानक हुई मौत ने एक बार फिर ‘एनाबेले डॉल’ के डरावने किस्सों को सुर्खियों में ला दिया है। डैन उन चंद विशेषज्ञों में थे, जिन्होंने इस शापित गुड़िया के साथ यात्रा की और कई दावों को महज अफवाह बताया। लेकिन उनकी मौत के बाद अब यह सवाल उठ रहा है कि क्या सचमुच इस डॉल में कोई रहस्यमयी शक्ति है?
ब्रिटिश महिला का सनसनीखेज दावा
इसी बीच ब्रिटेन की रॉक सिंगर और आत्मा शोधकर्ता ब्रोकार्डे ने चौंकाने वाला दावा किया है। डेली स्टार को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि उन्होंने एक आत्मा से शादी की थी और बाद में तलाक लिया। उनके पास 100 से ज्यादा प्रेतबाधित गुड़ियों का कलेक्शन है। उनका मानना है कि डैन की मौत एनाबेले डॉल जैसी ऊर्जा से जुड़ी हो सकती है।
डरावनी चीजों से क्यों बचें?
ब्रोकार्डे के मुताबिक, आत्माएं अक्सर इंसानी आकार की वस्तुओं जैसे गुड़िया, मूर्तियां या जोकर के पुतलों में समा जाती हैं। ये माध्यम बनकर इंसानी ऊर्जा को नष्ट कर सकती हैं। डैन की मौत से कुछ दिन पहले उनकी एनाबेले डॉल के साथ मुस्कुराती तस्वीरें वायरल हुई थीं, जिनमें उन्होंने दावा किया था कि यह डॉल नुकसान नहीं पहुंचाती।
एनाबेले डॉल का रहस्य अब भी कायम
ब्रोकार्डे ने चेतावनी दी कि ऐसी शापित चीजों को छूना खतरनाक हो सकता है। डैन रिवेरा की मौत क्या सिर्फ संयोग थी या इस डॉल से जुड़े शाप का असर? यह अब भी रहस्य है। लेकिन एक बात साफ है — कुछ चीजों को दूर से देखना ही बेहतर है।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस


