ख़बर संसार हल्द्वानी.दी आनंदा अकादमी में बाल कवि सम्मेलन. जी हा आज दी आनंदा अकादमी स्कूल में हरफनमौला साहित्यिक संस्था के तत्वावधान में बाल कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा तीसरी से कक्षा आठवीं तक के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
दी आनंदा अकादमी में बाल कवि सम्मेलन
छात्र-छात्राओं ने अपनी वीर, हास्य, करुण आदि रसों से युक्त स्वरचित कविताओं का काव्य पाठ किया। कार्यक्रम में मंच संचालन का कार्य श्रीमती रमा पाठक , श्रीमती कविता पन्त, श्रीमती विमला मनराल व श्रीमती नीलम ने निभाया। इस दौरान हरफनमौला साहित्यिक संस्था के अध्यक्ष एवं कवि गौरव त्रिपाठी ने बच्चों को कविता की बारीकियों और कविता लेखन के गुर सिखाये। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक महोदय भूपेंद्र सिंह बिष्ट जी ने बच्चों को कविता लिखने के लिए उत्साहित किया ।कार्यक्रम के अंत में सभी काव्य पाठ करने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र दिया गया। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती माया बिष्ट, अध्यापक गौरव, नवनीता, रिया सुयाल समेत प्रतिभागी बच्चे मौजूद रहे।


