Homeस्कूलक्वींस पब्लिक स्कूल में विद्यालय का स्थापना दिवस बड़े उत्साह, उल्लास एवं...

क्वींस पब्लिक स्कूल में विद्यालय का स्थापना दिवस बड़े उत्साह, उल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया

खबर संसार हल्द्वानी.आज क्वींस पब्लिक स्कूल में विद्यालय का स्थापना दिवस बड़े उत्साह, उल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि हरीश पांडे, विद्यालय के प्रबंधक महोदय आरपी सिंह, प्रबंधक महोदया लिली सिंह तथा अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना एवं सरस्वती वंदना ने वातावरण को भक्तिमय एवं मनोहारी बना दिया।इस अवसर पर स्कूल निर्देशक विक्रम कार्की, निर्देशिका महोदया स्नेहा कार्की, प्रधानाचार्य महोदय बी. बी. पांडे तथा प्रधानाध्यापिका महोदया कविता बिष्ट सहित समस्त शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

क्वींस पब्लिक स्कूल में विद्यालय का स्थापना दिवस बड़े उत्साह, उल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया

कार्यक्रम के अंतर्गत अंतर सदनीय नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसकी मुख्य थीम सामाजिक मुद्दों एवं जन-जागरूकता पर आधारित थी। विद्यालय के सभी सदनों ने विभिन्न सामाजिक विषयों को नृत्य एवं अभिनय के माध्यम से अत्यंत प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया।प्रतियोगिता में मगध हाउस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता सदन को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।इसके अतिरिक्त विद्यालय परिवार द्वारा सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों को भोजन वितरण भी किया गया। पूरा कार्यक्रम उत्साह, अनुशासन एवं सांस्कृतिक सौहार्द के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.