इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में शिक्षकों के लिए एआई कार्यशाला का आयोजन जी, हां आज 17 सितम्बर 2025 को इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में शिक्षकों की क्षमता वृद्धि (कैपिसिटी बिल्डिंग) के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। विषय था – “कृत्रिम बुद्धिमत्ता का कक्षान्तर्गत उपयोग”। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अनुराग माथुर, उप-प्रधानाचार्या श्रीमती ममता तनेजा सहित 60 शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसमें रिसोर्स पर्सन के रूप में ए0वी0बी0एम0 विद्यालय से श्री विक्रम सिंह और सेंट पाल सीनियर सेकेंडरी विद्यालय से श्रीमती साधना रावत ने भाग लिया।
शिक्षकों को मिला एआई के व्यावहारिक उपयोग का प्रशिक्षण
कार्यशाला में शिक्षकों को बताया गया कि एआई क्या है, इसके उपयोग की प्रक्रिया कैसी है और कक्षा शिक्षण में इसे किस तरह प्रभावी बनाया जा सकता है। विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से एआई के लाभ और सीमाओं को समझाया गया।
शिक्षकों ने सीखा कि एआई की मदद से कक्षाओं को अधिक इंटरएक्टिव और रोचक बनाया जा सकता है।
ज्ञानवर्धक और उपयोगी अनुभव
यह कार्यशाला सभी शिक्षकों के लिए ज्ञानवर्धक सिद्ध हुई। प्रधानाचार्य श्री अनुराग माथुर ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए रिसोर्स पर्सन और उपस्थित शिक्षकों का धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती मधुमिता दास ने किया और अंत में आभार व्यक्त कर कार्यशाला का समापन हुआ।इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल की इस पहल से यह स्पष्ट हुआ कि शिक्षा के क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता का महत्व लगातार बढ़ रहा है। ऐसे प्रशिक्षण शिक्षकों को भविष्य के अनुरूप तैयार करने में अहम भूमिका निभाते हैं।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस






