HomeNationalशिमला, चंबा, कांगड़ा, किन्नौर समेत 8 जिलों में बर्फीले तूफान का अलर्ट

शिमला, चंबा, कांगड़ा, किन्नौर समेत 8 जिलों में बर्फीले तूफान का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की शिमला इकाई ने राज्य के कई जिलों में भारी बारिश और बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी किया है। पहाड़ी इलाकों में सीजन की पहली बर्फबारी के चलते ठंड बढ़ गई है और जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

इन जिलों में बारिश और तेज़ हवाओं का अलर्ट

IMD के अनुसार ऊना, बिलासपुर और हमीरपुर जिलों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, जबकि कुछ जगहों पर तेज़ बारिश हो सकती है। इन क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं और गरज-चमक की संभावना जताई गई है।

अगले 6 घंटे बेहद अहम

मौसम विभाग ने बताया कि अगले 6 घंटों के दौरान चंबा, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, मंडी, शिमला और सिरमौर के कुछ हिस्सों में बर्फबारी के कई दौर देखने को मिल सकते हैं। कुछ इलाकों में तेज़ बर्फबारी और बर्फीले तूफान की भी आशंका है।

शिमला में सड़कें बंद, पुलिस की अपील

लगातार हो रही बर्फबारी के कारण शिमला शहर और ऊपरी क्षेत्रों में लगभग सभी सड़कें फिसलन की वजह से बंद कर दी गई हैं। कुफरी, नारकंडा, खिड़की और खड़ापत्थर जाने वाले मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हैं। शिमला पुलिस ने लोगों से अनावश्यक यात्रा न करने की अपील की है।

जरूरी सेवाओं पर असर की चेतावनी

IMD ने चेतावनी दी है कि भारी बर्फबारी के चलते पानी, बिजली और संचार सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। विजिबिलिटी बेहद खराब रहने की आशंका है, जिससे वाहन फिसलने और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।


इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.