HomeAdministrativeमंडी की पुलिस चौकी, मंडी के अंदर होंगी कुछ ही दिन में...

मंडी की पुलिस चौकी, मंडी के अंदर होंगी कुछ ही दिन में जल्द!

खबर संसार हल्द्वानी.मंडी की पुलिस चौकी, मंडी के अंदर होंगी कुछ ही दिन में जल्द!जी हा हल्द्वानी में सड़क चौड़ीकरण कार्य को गति देने के निर्देश, मंडी पुलिस चौकी शिफ्टिंग की प्रक्रिया तेज डीएम के निर्देश पर तीन पानी चौराहे से नरीमन तक प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण कार्य को तेज गति देने के लिए प्रशासन सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में आज सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. वाजपेयी ने मंडी पुलिस चौकी के स्थानांतरण को लेकर पुलिस क्षेत्राधिकारी, मंडी सचिव एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में मंडी पुलिस चौकी को सड़क से शीघ्र शिफ्ट किए जाने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए।

मंडी की पुलिस चौकी, मंडी के अंदर होंगी कुछ ही दिन में जल्द!

सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. वाजपेयी ने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा प्राधिकरण विकास मद से 25 लाख रुपये की धनराशि मंडी पुलिस चौकी निर्माण के लिए स्वीकृत की गई है, जिसे लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित किया गया था। अब उक्त निर्माण कार्य मंडी परिषद द्वारा किया जाना है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया कि आवंटित धनराशि शीघ्र मंडी परिषद को हस्तांतरित की जाए, ताकि निर्माण कार्य में देरी न हो।बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि पुलिस विभाग की आवश्यकताओं के अनुरूप पुलिस चौकी भवन के निर्माण में आवश्यक संशोधन पूर्ण कर विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) मंडी परिषद को भेजते हुए टेंडर प्रक्रिया को शीघ्रता से पूर्ण किया जाय।

25 लाख रुपये की धनराशि मंडी पुलिस चौकी निर्माण के लिए स्वीकृत

सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि तीन पानी से नरीमन तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य तेजी से प्रगति पर है। देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों एवं स्थानीय नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह कार्य प्राथमिकता पर किया जा रहा है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए, ताकि परियोजना समयबद्ध रूप से पूर्ण हो सके।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.