HomeLocalपेड़ से नहीं टावर से लटक रही थी चुन्नी बार बार खुल...

पेड़ से नहीं टावर से लटक रही थी चुन्नी बार बार खुल जा रही थी बोली ज्योति खबर संसार से!

खबर संसार हल्द्वानी.पेड़ से नहीं टावर से लटक रही थी चुन्नी बार बार खुल जा रही थी बोली ज्योति! जी हा ज्योति पेड़ पर सुसाइड के लिए नहीं बल्कि टावर पर अपनी चुन्नी बांधी लेकिन वो रपक कर खुल जा रही थी बोली ज्योति खबर संसार से! जी कल रात ब्लॉगर ज्योति अधिकारी जा रही थी जीवनलीला समाप्त करने । पुलिस को देखकर पेड़ से कूद पड़ी और टूट गई ठुड्ढी।इस खबर का उसने खबर संसार से खंडन किया ओर भी बातें उसने शेयर कि फिलहाल एक के बाद एक कई एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस और अपने प्रतिद्वंदी ब्लॉगर पर गंभीर आरोप लगाते हुए ब्लॉगर ज्योति अधिकारी शनिवार शाम जान देने के लिए शीतला माता मंदिर के जंगल में पहुंच गई। उसने 25 मिनट 21 सेकेंड का लाइव वीडियो बनाया। ओर सभी से इस दौरान वो कह रही है कि ज्यादा से ज्यादा लाइक कमेंट शेयर ओर सब्सक्राइब करें.

पेड़ से नहीं टावर से लटक रही थी चुन्नी बार बार खुल जा रही थी बोली ज्योति

विडिओ भी देखे 

 

इस पर लोग खबर संसार के सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सेकड़ों कमेंट कर रहे है कि सब ड्रामा है तो कई कह रहे भला मरने वाला व्यक्ति भी क्या लाइक कमेंट सब्सक्राइब के लिए कहता है इधर कल पुलिस को भनक लगी तो वो भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देख वह एक पेड़ पर चढ़ गई और दुपट्टे से फांसी लगाने की कोशिश की तो वह पेड़ से गिर गई और उसके ठुड्डी में चोट आ गई। एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत ठीक बताई जा रही है।

ज्योति पर 9वां मुकदमा, पति भी शिकंजे में फंसा:

हल्द्वानी: सरकार के खिलाफ सड़क पर दराती लहराने वाली ब्लॉगर ज्योति अधिकारी की मुश्किले कम होने का नाम नहीं ले रही है और अब तो उसका पति भी कानूनी शिकंजे में फंस चुका है। ज्योति पर एक और यानी 9वां मुकदमा दर्ज हो चुका है और इस मुकदमे में उसका पति भी नामजद है। पूरा मामला एक कथित शराब बिक्री से जुड़ा है, जिसका वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। कथित वीडियो में ब्लॉगर का पति शराब की अवैध बिक्री करता नजर आ रहा है। हल्द्वानी कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में संपदा विहार, लालमणि निवाड़ फेज 1 हल्द्वानी निवासी नीरज भट्ट ने लिखा, संपदा विहार, लालमणि निवाड़ में वह किराने की दुकान चलाता है। कुछ समय से ज्योति अधिकारी के पति दुकान के सामने अवैध रूप से शराब बेचते थे। जब मैंने उन्हें ऐसा करने से मना किया तो उन्होंने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। दावा है कि यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद है। कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि तहरीर के आधार पर ज्योति और उसके पति के खिलाफ बीएनएस की इन धारा 115 (2), 351(2), 351(3), 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल खबर संसार हरेक कि बात अपने मंच से रखता है अगर आपकी भी कोई बात हो तो जरूर बताये

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.