HomeNationalपुराने बैंक खातों में अनक्लेम्ड पैसा कहीं आपके नाम पर तो नहीं?...

पुराने बैंक खातों में अनक्लेम्ड पैसा कहीं आपके नाम पर तो नहीं? ऐसे करें जांच

अक्सर लोग नौकरी बदलने, शहर बदलने या नए बैंक अकाउंट खोलने के बाद पुराने खातों को बंद करना भूल जाते हैं। समय के साथ ये अकाउंट याद से निकल जाते हैं, लेकिन उनमें जमा रकम वहीं पड़ी रह जाती है। इसी तरह के अनक्लेम्ड डिपॉजिट को लेकर अब Reserve Bank of India (RBI) लगातार लोगों को जागरूक कर रहा है, ताकि कोई भी अपनी मेहनत की कमाई यूं ही न भूल जाए।


घर बैठे ऐसे करें अनक्लेम्ड अमाउंट चेक

अब आपको बैंक शाखाओं के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। RBI ने इसके लिए UDGAM पोर्टल शुरू किया है, जहां आप ऑनलाइन अपने नाम से जुड़े अनक्लेम्ड डिपॉजिट की जानकारी पा सकते हैं।

प्रक्रिया बेहद आसान है:

  • सबसे पहले UDGAM पोर्टल पर जाकर मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें
  • लॉगिन के बाद ‘Individual’ विकल्प चुनें
  • अपना नाम और बैंक का नाम या ‘All’ विकल्प से सर्च करें
  • जरूरी जानकारी भरते ही सिस्टम आपको बता देगा कि आपके नाम पर कोई रकम फंसी है या नहीं

एक प्लेटफॉर्म पर कई बैंकों की जानकारी

UDGAM पोर्टल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां एक ही जगह पर कई बैंकों का डेटा उपलब्ध होता है। इसका मतलब यह हुआ कि आपको अलग-अलग बैंकों में जाकर जानकारी लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

यह सुविधा खास तौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जिनके कई बैंक अकाउंट रहे हैं या जिन्हें याद नहीं कि उनका पैसा किस बैंक में छूट गया है।


ऐसे वापस मिलेगा आपका पैसा

अगर सर्च के दौरान आपके नाम पर किसी बैंक में पैसा मिलने की जानकारी मिलती है, तो उसे क्लेम करना भी आसान है।

  • संबंधित बैंक ब्रांच में जाकर आवेदन करें
  • KYC डॉक्यूमेंट जैसे आधार, पैन, वोटर आईडी या पासपोर्ट जमा करें
  • बैंक वेरिफिकेशन के बाद प्रोसेस शुरू करता है
  • कुछ समय में राशि ब्याज सहित आपके सक्रिय खाते में ट्रांसफर कर दी जाती है

क्यों जरूरी है यह चेक करना?

बिना जानकारी के लाखों लोग अपने पुराने खातों में जमा रकम को भूल जाते हैं। ऐसे में समय-समय पर UDGAM पोर्टल के जरिए जांच करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।


यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.