खबर संसार.28 की शादीशुदा महिला को 17 साल की नाबालिग युवती से हुआ प्यार, महिला खाई में कूदकर जान देने की भी कोशिश कर चुकी! कोतवाली पहुंचा मामला जी हा पूरा मामला पिथौरागढ़ के सीमांत के एक गांव का है प्रेम-प्रसंग का ये अनोखा हैरान करने वाला मामला सामने आने के बाद पूरा गांव अचंभित हैरान है यहां एक 28 वर्षीय शादीशुदा महिला और एक 17 वर्षीय एक किशोरी के बीच प्रेम-प्रसंग इस कदर परवान चढ़ा कि दोनों एक साथ रहने की जिद पर अड़ गई हैं। परिजनों के इनकार करने पर किशोरी खाई कूदकर जान देने की कोशिश तक कर चुकी है।
28 की शादीशुदा महिला को 17 साल की नाबालिग युवती से हुआ प्यार,
पुलिस ने किशोरी की काउंसलिंग कराकर उसे वन स्टॉप सेंटर भेजा है। महिला को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।आपको बता कि पिथौरागढ़ शहर के समीप एक गांव में इस किशोरी की रिश्तेदारी है। उनके रिश्तेदार के पड़ोस में एक विवाहित महिला रहती है, जिसका एक बच्चा है और पति दूसरे शहर में नौकरी करता है। किशोरी अक्सर अपने रिश्तेदार के घर आती रहती थी। इसी दौरान पड़ोसी महिला और किशोरी के बीच संपर्क हुआ। दोनों के बीच नजदीकियां ऐसे बढ़ीं कीं पिछले करीब एक साल से उनके बीच प्रेम संबंध हो गए।
किशोरी के कदम से घबराए परिजनः पुलिस के अनुसार, किशोरी और महिला के बीच समलैंगिग संबंध की बात भी सामने आई है। दोनों के रिश्ते को परिजनों ने स्वीकार करने से इनकार कर दिया और बंदिशें लगा दीं। परिवार के इस फैसले से किशोरी इस कदर आहत हुई कि उसने चार दिन पहले खाई में कूदकर जान देने की भी कोशिश की। हालांकि, उसे बचा लिया गया। किशोरी के इस कदम से दोनों परिवार घबराए हुए हैं। फिलहाल पुलिस दोनों को समझाने की कोशिश में लगी है
