HomeSportचेपॉक मैच से पहले रोहित शर्मा को लेकर फैली बड़ी खबर, फैंस...

चेपॉक मैच से पहले रोहित शर्मा को लेकर फैली बड़ी खबर, फैंस हुए भावुक

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और ‘हिटमैन’ के नाम से मशहूर रोहित शर्मा इन दिनों अपने प्रदर्शन से ज्यादा संन्यास की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया से लेकर कई मीडिया रिपोर्ट्स तक में दावा किया जा रहा है कि शनिवार, 20 जून को चेपॉक में अफगानिस्तान के खिलाफ खेला जाने वाला तीसरा वनडे मैच उनके इंटरनेशनल करियर का आखिरी मुकाबला हो सकता है। हालांकि, अब तक इस मामले में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) या खुद रोहित शर्मा की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

टेस्ट और टी20 से पहले ही ले चुके हैं संन्यास

गौरतलब है कि रोहित शर्मा पहले ही टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं। फिलहाल वह सिर्फ वनडे क्रिकेट में भारतीय टीम का हिस्सा हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ मौजूदा वनडे सीरीज में उनका प्रदर्शन औसत रहा है।

धर्मशाला में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा 16 रन बनाकर रन आउट हो गए थे। वहीं, लखनऊ में हुए दूसरे वनडे में उन्होंने 39 गेंदों में 48 रन की तेज पारी खेली थी। अब चेपॉक में होने वाले तीसरे वनडे को लेकर अटकलें और ज्यादा बढ़ गई हैं।

BCCI को लेकर क्या किए जा रहे हैं दावे?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कई पोस्ट्स में दावा किया जा रहा है कि बीसीसीआई ने रोहित शर्मा को संकेत दे दिया है कि वह 2027 वनडे विश्व कप की योजनाओं का हिस्सा नहीं हैं। इसी वजह से अफगानिस्तान सीरीज का आखिरी मैच उनके वनडे करियर का अंतिम मुकाबला हो सकता है।

एक वायरल पोस्ट में कहा गया कि चयनकर्ता भविष्य की टीम तैयार करने पर फोकस कर रहे हैं और युवा खिलाड़ियों को मौका देने की योजना बनाई जा रही है।

ईशान किशन को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि टीम मैनेजमेंट टॉप ऑर्डर में बाएं हाथ के बल्लेबाज को शामिल करना चाहता है। ऐसे में ईशान किशन को रोहित शर्मा की जगह ओपनिंग स्लॉट के लिए मजबूत दावेदार माना जा रहा है।

बताया जा रहा है कि चयनकर्ता शुभमन गिल और ईशान किशन की नई ओपनिंग जोड़ी पर विचार कर सकते हैं। वहीं, रोहित शर्मा की फिटनेस और लगातार फॉर्म को लेकर भी चर्चा जारी है।

आधिकारिक पुष्टि का अब भी इंतजार

फिलहाल रोहित शर्मा के संन्यास को लेकर सिर्फ अटकलें और सोशल मीडिया दावे ही सामने आए हैं। बीसीसीआई या रोहित शर्मा की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में चेपॉक वनडे उनके करियर का आखिरी मैच होगा या नहीं, यह आने वाले समय में ही साफ हो पाएगा।


इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.