इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp लगातार अपने यूजर्स के लिए नए फीचर्स पेश कर रहा है। हाल ही में कंपनी ने Username फीचर रोलआउट किया था और अब एक और बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी ऐसे फीचर पर काम कर रही है जिससे लिंक्ड डिवाइस पर WhatsApp इस्तेमाल करने के लिए QR Code स्कैन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
नया Passkey-based linking फीचर यूजर्स को तेज और ज्यादा सुरक्षित लॉगिन अनुभव देगा। फिलहाल यह फीचर सबसे पहले Android यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है। iPhone यूजर्स को यह सुविधा कब मिलेगी, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
अभी कैसे लिंक होता है WhatsApp अकाउंट?
वर्तमान समय में अगर कोई यूजर अपने मोबाइल के अलावा लैपटॉप या डेस्कटॉप पर WhatsApp चलाना चाहता है तो उसे QR Code स्कैन करना पड़ता है। QR Code स्कैन होने के बाद ही अकाउंट दूसरे डिवाइस पर लॉग-इन होता है।
हालांकि अब कंपनी इस प्रक्रिया को और आसान बनाने की तैयारी कर रही है। नए फीचर के आने के बाद यूजर्स Passkey के जरिए अपने दूसरे डिवाइस को लिंक कर सकेंगे। खास बात यह है कि QR Code सिस्टम पूरी तरह खत्म नहीं होगा, बल्कि यूजर्स को एक अतिरिक्त और सुविधाजनक विकल्प मिलेगा।
क्या है Passkey और क्यों है ज्यादा सुरक्षित?
Passkey एक आधुनिक सिक्योरिटी सिस्टम है जो डिवाइस के बिल्ट-इन सुरक्षा फीचर्स की मदद से यूजर की पहचान को वेरिफाई करता है। इसमें फिंगरप्रिंट, फेस अनलॉक और स्क्रीन लॉक जैसी तकनीकों का इस्तेमाल किया जाता है।
साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, Passkey को हैक करना या बायपास करना पारंपरिक पासवर्ड की तुलना में काफी मुश्किल होता है। यही वजह है कि इसे अधिक सुरक्षित लॉगिन सिस्टम माना जा रहा है। यूजर अपनी Passkey को डिवाइस या पासवर्ड मैनेजर में भी सुरक्षित रख सकता है।
ऐसे काम करेगा नया WhatsApp Passkey फीचर
जब यह फीचर उपलब्ध होगा और कोई यूजर Passkey की मदद से नया डिवाइस लिंक करने की कोशिश करेगा, तब WhatsApp पर एक कंफर्मेशन रिक्वेस्ट दिखाई देगी। यूजर के Continue करते ही डिवाइस लिंक हो जाएगा।
हालांकि कुछ विशेष परिस्थितियों में अतिरिक्त सुरक्षा जांच के लिए QR Code स्कैन करने का विकल्प भी दिया जा सकता है। इससे साफ है कि कंपनी QR Code फीचर को पूरी तरह हटाने की योजना में नहीं है।
Passkey कैसे बनाएं?
इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए यूजर को पहले अपने WhatsApp अकाउंट के लिए Passkey जनरेट करनी होगी। इसके लिए:
- WhatsApp Settings में जाएं
- Account सेक्शन ओपन करें
- वहां Passkey का ऑप्शन दिखाई देगा
- Passkey क्रिएट करने के बाद इसे डिवाइस लिंकिंग में इस्तेमाल किया जा सकेगा
WhatsApp यूजर्स को क्या होगा फायदा?
नए फीचर के आने के बाद:
- QR Code स्कैन करने का झंझट कम होगा
- डिवाइस लिंकिंग पहले से ज्यादा तेज होगी
- अकाउंट सिक्योरिटी मजबूत होगी
- हैकिंग और फिशिंग का खतरा कम होगा
WhatsApp का यह नया फीचर खासतौर पर उन यूजर्स के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है जो कई डिवाइस पर ऐप इस्तेमाल करते हैं।
यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप
हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें
