HomeTech & AutoGoogle Maps में आया ऐसा फीचर, बदल जाएगा ट्रैवल का पूरा तरीका

Google Maps में आया ऐसा फीचर, बदल जाएगा ट्रैवल का पूरा तरीका

Google Maps में आया ऐसा फीचर, बदल जाएगा ट्रैवल का पूरा तरीका जी, हां गूगल मैप्स अब केवल नेविगेशन तक सीमित नहीं रहेगा। नए अपडेट के साथ इसमें ऐसे फीचर्स जोड़े जा रहे हैं, जिनकी मदद से यूजर्स होटल सर्च, खाना ऑर्डर और लोकल इवेंट्स की जानकारी जैसी कई सुविधाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर प्राप्त कर सकेंगे।

Ask Maps का दायरा बढ़ा, मिले नए एजेंटिक टूल्स

गूगल अपने कुछ महीने पहले लॉन्च हुए Ask Maps फीचर का विस्तार कर रही है। नए अपडेट के तहत इसमें एजेंटिक टूल्स जोड़े गए हैं, जिनकी मदद से यूजर्स गूगल मैप्स के जरिए खाना ऑर्डर कर सकेंगे, होटल सर्च कर पाएंगे और टिकट के साथ लोकल इवेंट्स की जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे। इसके साथ ही कंपनी ने मैप्स में पर्सनल इंटेलीजेंस फीचर भी जोड़ा है। यह फीचर जीमेल और गूगल कैलेंडर की जानकारी के आधार पर कस्टम रिकमेंडेशन देगा। हालांकि, इसके लिए यूजर्स को अपने जीमेल और कैलेंडर को इस सर्विस से लिंक करना होगा। यदि किसी यात्रा की तारीख कैलेंडर में पहले से दर्ज है, तो गूगल मैप्स उसी आधार पर संबंधित डेस्टिनेशन के आसपास होटल और इवेंट्स की जानकारी स्क्रीन पर दिखा सकेगा।

अब होटल सर्च और खाना ऑर्डर करना होगा आसान

नए अपडेट के बाद गूगल मैप्स केवल रेस्टोरेंट और होटल खोजने तक सीमित नहीं रहेगा। यूजर को केवल यह बताना होगा कि वह क्या खाना चाहता है। इसके बाद मैप्स उपयुक्त रेस्टोरेंट का चयन कर खाना ऑर्डर करने की प्रक्रिया में मदद करेगा। ड्राइविंग के दौरान एआई एजेंट कार्ट में विभिन्न विकल्प जोड़ सकेंगे, जबकि अंतिम भुगतान का विकल्प यूजर के पास ही रहेगा। इसी तरह होटल खोजने के लिए अलग-अलग वेबसाइट्स पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। यूजर की पसंद के आधार पर गूगल मैप्स विभिन्न विकल्प और उनकी कीमतों की तुलना कर बुकिंग विकल्प प्रस्तुत करेगा।

पर्सनल इंटेलीजेंस देगा जरूरत के मुताबिक रिकमेंडेशन

गूगल ने एजेंटिक टूल्स के साथ पर्सनल इंटेलीजेंस फीचर भी पेश किया है। यह फीचर यूजर की अनुमति मिलने के बाद जीमेल और गूगल कैलेंडर से आवश्यक संदर्भ लेकर सुझाव देगा। उदाहरण के तौर पर यदि जीमेल इनबॉक्स में किसी कॉन्फ्रेंस का निमंत्रण मौजूद है, तो गूगल मैप्स उसी जानकारी के आधार पर कॉन्फ्रेंस स्थल के आसपास उपलब्ध होटलों की सिफारिश करेगा। इसके लिए यूजर को अलग से कोई अतिरिक्त जानकारी दर्ज नहीं करनी होगी।

लोकल इवेंट्स और एंटरटेनमेंट की जानकारी भी मिलेगी

गूगल मैप्स का नया अपडेट केवल यात्रा तक सीमित नहीं रहेगा। यदि कोई यूजर अपने आसपास होने वाले कॉमेडी शो, कॉन्सर्ट या अन्य लाइव इवेंट्स की जानकारी चाहता है, तो वह Ask Maps के जरिए यह जानकारी प्राप्त कर सकेगा। प्लेटफॉर्म संबंधित इवेंट्स की जानकारी के साथ टिकट खरीदने का लिंक भी उपलब्ध कराएगा। कंपनी का उद्देश्य गूगल मैप्स को केवल नेविगेशन ऐप तक सीमित रखने के बजाय यूजर्स की रोजमर्रा की जरूरतों का हिस्सा बनाना है। कंपनी के अनुसार इन अपग्रेड्स को सबसे पहले अमेरिका में रोल आउट किया जाएगा और इसके बाद अन्य बाजारों में भी उपलब्ध कराया जाएगा।


यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.