HomeTech & Autoअब WhatsApp ग्रुप चलाना होगा पहले से आसान, जानिए क्या है नया...

अब WhatsApp ग्रुप चलाना होगा पहले से आसान, जानिए क्या है नया अपडेट

अब WhatsApp ग्रुप चलाना होगा पहले से आसान, जानिए क्या है नया अपडेट जी, हां WhatsApp ने ग्रुप चैटिंग के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए कई नए फीचर्स पेश किए हैं। इन अपडेट्स का उद्देश्य ग्रुप में बातचीत को अधिक व्यवस्थित बनाना, फैसलों की प्रक्रिया को आसान करना और जरूरी जानकारी सभी सदस्यों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना है।

Polls फीचर में मिले नए कंट्रोल

WhatsApp ने अपने Polls फीचर को पहले से अधिक उपयोगी बनाया है। अब यूजर्स किसी भी पोल के लिए समय सीमा (End Time) तय कर सकेंगे। निर्धारित समय पूरा होने के बाद वोटिंग स्वतः बंद हो जाएगी। यह सुविधा मीटिंग, इवेंट या समय-सीमा वाले निर्णयों के लिए उपयोगी मानी गई है।

इसके अलावा, अब पोल में वोट डालने वाले लोगों के नाम छिपाने का विकल्प भी मिलेगा। इससे प्रतिभागी अपनी पसंद सार्वजनिक किए बिना मतदान कर सकेंगे। वहीं, यदि पोल पोस्ट करने के बाद सवाल में कोई गलती रह जाती है या उसे स्पष्ट करने की जरूरत होती है, तो पोल बनाने वाला व्यक्ति 15 मिनट के भीतर प्रश्न को एडिट कर सकेगा। इससे नया पोल बनाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

@all Mention से सभी सदस्यों तक एक साथ पहुंचेगा संदेश

WhatsApp ने ग्रुप चैट में @all Mention फीचर भी जोड़ा है। इसकी मदद से यूजर केवल @all टाइप करके पूरे ग्रुप के सभी सदस्यों को एक साथ नोटिफिकेशन भेज सकता है। इस सुविधा के जरिए किसी महत्वपूर्ण घोषणा या जरूरी सूचना के लिए हर सदस्य को अलग-अलग टैग करने की आवश्यकता नहीं होगी।

यदि किसी ग्रुप में 32 से अधिक सदस्य हैं, तो यह सुविधा केवल ग्रुप एडमिन के लिए उपलब्ध रहेगी। वहीं, जो यूजर ऐसे नोटिफिकेशन प्राप्त नहीं करना चाहते हैं, वे ऐप की Notification Settings में जाकर @all नोटिफिकेशन को म्यूट भी कर सकते हैं।

मौजूदा ग्रुप से एक क्लिक में बनेगा नया ग्रुप

कंपनी ने ग्रुप मैनेजमेंट को आसान बनाने के लिए एक और नया फीचर जोड़ा है। अब यूजर्स मौजूदा ग्रुप के सदस्यों के साथ केवल एक स्टेप में नया ग्रुप बना सकेंगे। इसके लिए सदस्यों को दोबारा एक-एक करके जोड़ने की जरूरत नहीं होगी।

WhatsApp के मुताबिक, यह फीचर उन परिस्थितियों में उपयोगी रहेगा, जब किसी खास विषय पर अलग से चर्चा करनी हो, किसी कार्यक्रम की योजना बनानी हो या किसी विशेष गतिविधि के लिए अलग ग्रुप तैयार करना हो, ताकि मुख्य ग्रुप की बातचीत प्रभावित न हो।

चरणबद्ध तरीके से मिल रहे हैं नए अपडेट

WhatsApp ने कहा है कि इन अपडेट्स का उद्देश्य ग्रुप में होने वाली बातचीत को बेहतर तरीके से व्यवस्थित करना, फैसले जल्दी लेना और जरूरी जानकारी सभी सदस्यों तक आसानी से पहुंचाना है। नए अपडेट्स में Polls के अतिरिक्त कंट्रोल, @all Mention और मौजूदा ग्रुप से एक क्लिक में नया ग्रुप बनाने जैसी सुविधाएं शामिल हैं। कंपनी के अनुसार, इन फीचर्स को दुनिया भर के यूजर्स के लिए चरणबद्ध तरीके से जारी किया जा रहा है।


यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.