खबर संसार हल्द्वानी। स्कूल बसों कि चेकिंग क्योंकि बच्चों की सुरक्षा है जरुरी? बस गौर करने वाली वात है ये कितने दिन चलती है गर्मी की छुट्टियों के बाद स्कूल खुलते ही स्कूली वाहनों में बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया। परिवहन विभाग की विशेष जांच में घिसे टायर, फायर सेफ्टी उपकरणों का अभाव, बिना वैध दस्तावेज चालक, ओवरलोडिंग और वीएलटीडी जैसी कमियां मिली।कल बुधवार 135 वाहनों के चालान, 10 वाहन सीज और छह बसों की फिटनेस पर कार्रवाई की संस्तुति की गई।
स्कूल बसों कि चेकिंग क्योंकि बच्चों की सुरक्षा है जरुरी
विडिओ लिंक भी देखे
संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) अरविंद पांडेय के निर्देश पर बुधवार को हल्द्वानी संभाग में दो दिवसीय विशेष अभियान शुरू हुआ। सुबह सात से दस बजे और दोपहर 12 से तीन बजे तक सात प्रवर्तन टीमों ने गैस नैनीताल रोड गोदाम रोड, रामपुर रोड, कालाढूंगी रोड, लामाचौड़, छड़ायल और देवलचौड़ समेत विभिन्न क्षेत्रों में स्कूली वाहनों की जांच की। आरआई (टेक्निकल) अजय गुप्ता और परिवहन कर अधिकारी अनुभा आर्य और अपराजिता पांडेय ने वाहनों की तकनीकी जांच की। घिसे टायर, एसी खराब मिलने पर छह बसों की फिटनेस निलंबित करने की संस्तुति की गई। व बसों में फर्स्ट एड बॉक्स अ अग्निशमन यंत्र तक नहीं थे। कुछ स्कू वैन में क्षमता से अधिक बच्चों को बैट के लिए सीटें मॉडिफाई कर दी गई कई वाहनों में वीएलटीडी नहीं मि और महिला परिचारिका भी मौजूद नहीं थी।

