HomeUttarakhandतो मोहर लग गई, हाईकोर्ट गौलापार हल्द्वानी में बनेगा

तो मोहर लग गई, हाईकोर्ट गौलापार हल्द्वानी में बनेगा

खबर संसार नई दिल्ली.तो मोहर लग गई, हाईकोर्ट गौलापार हल्द्वानी में बनेगा.हाईकोर्ट को कहा स्थापित किया जाये ये प्रशासनिक निर्णय उक्त बात  सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायधीश जस्टिस सूर्यकांत और जे बागची व न्यायमूर्ति वी मोहन की सयुंक्त पीठ ने रखी, उन्होंने 4 मई 2024 के हाई कोर्ट नैनीताल के आदेश को रद्द कर दिया और साफ साफ शव्दो में कहा कोर्ट का काम जनमत संग्रह कराना नहीं है इसी के साथ सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के हल्द्वानी गौलापर शिफ्टिंग पर मोहर लगा दी! यानि अब हल्द्वानी के गौलापार में बनेगा उत्तराखंड हाईकोर्ट

विडिओ लिंक देखें 

जी हा हाईकोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र में स्थानांतरित करने का रास्ता अब पूरी तरह साफ हो गया है। सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए गौलापार में नए हाईकोर्ट परिसर के निर्माण की अनुमति दे दी है।अपने फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट द्वारा नए परिसर के लिए जनमत संग्रह (रेफरेंडम) कराने के निर्देश को रद्द कर दिया। अदालत ने स्पष्ट किया कि इस मामले में जनमत संग्रह की आवश्यकता नहीं है और राज्य सरकार नियमानुसार आगे की प्रक्रिया पूरी कर सकती है।

सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि गौलापार में प्रस्तावित हाईकोर्ट के लिए छह सप्ताह के भीतर भूमि आवंटन की प्रक्रिया पूरी की जाए, ताकि निर्माण कार्य जल्द शुरू हो सके।काफी समय से हाईकोर्ट को नैनीताल से गौलापार स्थानांतरित करने की प्रक्रिया चल रही थी। पर्याप्त भूमि और आधुनिक न्यायिक परिसर विकसित करने की बेहतर संभावनाओं को देखते हुए राज्य सरकार ने गौलापार को नए हाईकोर्ट के लिए उपयुक्त स्थान माना था।

इससे पूर्व सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद अब गौलापार में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हाईकोर्ट परिसर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। इससे न्यायिक व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और अधिवक्ताओं व आम नागरिकों को भविष्य में अधिक सुविधाजनक और बेहतर न्यायिक सेवाएं उपलब्ध होने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.