Homeस्कूलआनंदा अकादमी में महाकवि कालिदास जयंती एवं 'वंदे मातरम्' की 150वीं वर्षगांठ...

आनंदा अकादमी में महाकवि कालिदास जयंती एवं ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

हल्द्वानी खबर संसार.आनंदा अकादमी में महाकवि कालिदास जयंती एवं ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई जी हा आनंदा अकादमी* में *दिनाँक 15-07-2026* को महाकवि कालिदास की जयंती एवं राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ बड़े ही उत्साह, गरिमा एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर सांस्कृतिक एवं राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा दिखाई दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि  अजय भट्ट जी, प्रदीप बिष्ट जी, श्री डी.एन.भट्ट जी,श्री कर्नल दीपक जोशी जी,श्री मोहन पाठक जी,श्री भुवन आर्या जी,श्री कुबेर सिंह बिष्ट जी,श्री दीवान सिंह बिष्ट जी,श्रीमती कमला आर्या जी,श्री घनश्याम भट्ट जी,डॉ .विपिन शाह जी,श्री हरीश चंद्र पांडे जी,द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

अतिथियों का विद्यालय परिवार की ओर से प्रबंधक श्री भूपेन्द्र सिंह बिष्ट जी, निर्देशिका श्रीमती दीक्षा बिष्ट जी तथा प्राचार्या श्रीमती माया बिष्ट जी द्वारा पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर स्वागत किया।इस अवसर पर विद्यार्थियों ने महाकवि कालिदास के जीवन एवं साहित्य पर आधारित प्रेरक प्रस्तुतियों के साथ-साथ देशभक्ति से ओत-प्रोत अनेक नाटकों का प्रभावशाली मंचन किया।विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक एवं भावपूर्ण गायन भी प्रस्तुत किया गया, जिसने उपस्थित सभी अतिथियों एवं अभिभावकों को भावविभोर कर दिया।

 

मुख्य अतिथि  अजय भट्ट ने अपने संबोधन में महाकवि कालिदास के साहित्यिक योगदान तथा भारतीय संस्कृति की महान परंपरा पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से अपने ज्ञान, संस्कार और राष्ट्रप्रेम को सुदृढ़ बनाने का आह्वान किया। विद्यालय के प्रबंधक भूपेंद्र सिंह बिष्ट ने विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, भाषा एवं राष्ट्रीय मूल्यों के संरक्षण और संवर्धन के लिए सदैव तत्पर रहने की प्रेरणा दी।कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय परिवार के सहयोग से संपन्न हुआ। अंत में विद्यालय प्रशासन ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.