हल्द्वानी खबर संसार.द मास्टर्स स्कूल में सत्र 2026-27 का भव्य अलंकरण (इन्वेस्टिचर) समारोह सम्पन्न, जी हा समारोह अत्यंत गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, सेवा-भाव एवं उत्तरदायित्व की भावना का विकास करना तथा नव-निर्वाचित छात्र-नेताओं को उनके दायित्वों का औपचारिक रूप से निर्वहन करने के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम का शुभारम्भ *पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती बेला तोलिया, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रमोद सिंह तोलिया, विद्यालय के प्रबंधक श्री चन्दन सिंह रैकवाल, निदेशक (शैक्षणिक एवं प्रशासन) श्रीमती नेहा बिष्ट रैकवाल तथा प्रधानाचार्य श्री रमेश मेहरा* द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। दीप प्रज्ज्वलन के साथ ज्ञान, संस्कार एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
समारोह में नव-निर्वाचित छात्र परिषद को बैज एवं सैश पहनाकर पद एवं दायित्व सौंपे गए। मास्टर ओम नगरकोटी एवं कुमारी अस्मिता बानी को क्रमशः स्कूल कैप्टन (बालक एवं बालिका) नियुक्त किया गया। मास्टर पार्थ प्रसाद एवं कुमारी बबीता मेहता ने हेड बॉय एवं हेड गर्ल के रूप में तथा मास्टर तरुण नेगी एवं कुमारी खुशी जोशी ने वाइस हेड बॉय एवं वाइस हेड गर्ल के रूप में शपथ ग्रहण की।
*इसी प्रकार अग्नि, वरुण, व्योम एवं वायु सदनों* के हाउस कैप्टन, उप-कैप्टन, अनुशासन, खेल, साहित्यिक एवं संपादकीय प्रमुखों सहित सांस्कृतिक, खेल, अनुशासन, सभा तथा कला एवं विरासत से जुड़े विभिन्न पदाधिकारियों को भी उनके उत्तरदायित्व सौंपे गए। सभी छात्र-नेताओं ने विद्यालय की गरिमा एवं अनुशासन बनाए रखने तथा अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने की शपथ ली।
इस अवसर पर *निदेशक (शैक्षणिक एवं प्रशासन) श्रीमती नेहा बिष्ट रैकवाल ने* विद्यार्थियों को प्रेरणादायी संबोधन देते हुए कहा कि नेतृत्व अधिकार नहीं, बल्कि उत्तरदायित्व का प्रतीक है। उन्होंने छात्र-नेताओं से अपने पद की गरिमा बनाए रखने, अनुशासन, ईमानदारी, विनम्रता एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा अपने आचरण से अन्य विद्यार्थियों के लिए आदर्श बनने का आह्वान किया। उन्होंने सभी छात्र-नेताओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे विद्यालय की गौरवशाली परम्पराओं को आगे बढ़ाते हुए समाज एवं राष्ट्र के जिम्मेदार एवं आदर्श नागरिक बनेंगे।
वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद सिंह तोलिया ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि सच्चा नेतृत्व सेवा, ईमानदारी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा से परिभाषित होता है। उन्होंने छात्र-नेताओं से सदैव सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास एवं समर्पण के साथ कार्य करने तथा विद्यालय का नाम रोशन करने का आह्वान किया।पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती बेला तोलिया ने* नव-निर्वाचित छात्र-नेताओं को बधाई देते हुए कहा कि नेतृत्व का अवसर जीवन में व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण आधार होता है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों एवं सामाजिक उत्तरदायित्वों का भी निर्वहन करने का संदेश दिया।
*विद्यालय के प्रबंधक श्री चन्दन सिंह रैकवाल ने* सभी छात्र-नेताओं को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा का केन्द्र नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण की कार्यशाला है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, सेवा-भाव एवं नेतृत्व क्षमता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करने का आह्वान किया तथा विश्वास व्यक्त किया कि नव-निर्वाचित छात्र परिषद विद्यालय को नई उपलब्धियों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।प्रधानाचार्य श्री रमेश मेहरा ने छात्र परिषद को बधाई देते हुए उन्हें अपने दायित्वों का निष्पक्षता, ईमानदारी एवं पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि एक सशक्त छात्र नेतृत्व विद्यालय में अनुशासन, सहयोग एवं सकारात्मक वातावरण स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
कार्यक्रम का समापन छात्र-नेताओं द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण करने तथा राष्ट्रगान के साथ हुआ। समारोह में विद्यालय के शिक्षकगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।यह अलंकरण समारोह नेतृत्व की नई परम्परा का प्रतीक बना तथा द मास्टर्स स्कूल की विद्यार्थियों में उत्तरदायी, अनुशासित, आत्मविश्वासी एवं संवेदनशील नेतृत्व विकसित करने की प्रतिबद्धता को पुनः सशक्त रूप से स्थापित किया।*
