खबर संसार हल्द्वानी.समूह ग की परीक्षा को लेकर पुलिस प्रसाशन ने बड़ी तैयारिया की है. जी हा इस बार ज्यादा बंदिशे लगाई गई है जिसमे जिसमे कोई भी व्यक्ति परीक्षा से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की अफवाहें नहीं फैलायेगा तथा न ही किसी प्रकार के परचों आदि का वितरण करेगा। कोई भी बाहरी व्यक्ति बिना पूर्वानुमति के उक्त परीक्षा स्थलो के बाहर 300 मीटर की परिधि में प्रवेश भी नहीं करेगा। परीक्षा केन्द्र से 300 मीटर परिधि के अन्तर्गत स्थित साईबर कैफे, फोटोकॉपी, प्रिन्टिंग दुकान को बन्द रखा जाएगा।साथ ही
धारा 163 के तहत तहसील हल्द्वानी/लालकुँआ के ग्रामीण परीक्षा केन्द्रों में 300 मीटर की परिधि में मजिस्ट्रेट की पूर्वानुमति के बिना किसी सार्वजनिक स्थान पर 5 या 5 से अधिक व्यक्ति समूह के रुप में एकत्रित नहीं होंगे और न ही कोई सार्वजनिक सभा करेंगे। कोई भी परीक्षार्थी / व्यक्ति किसी भी प्रकार शस्त्र, लाठी, डन्डा, बल्ला आदि लेकर परीक्षा स्थल अथवा उसके 300 मीटर की परिधि में नहीं लायेगा। कोई भी व्यक्ति उक्त परीक्षा स्थलों के आस-पास ध्वनि विस्तारक यन्त्रों का प्रयोग नहीं करेगा एवं परीक्षा स्थलो के 300 मीटर की परिधि के अंतर्गत कोई भी व्यक्ति डी० जे० इत्यादि नहीं लगायेगा।
SDM मोनिका ने बताया कि 18 जुलाई, शनिवार को नागरिक शास्त्र की परीक्षा है। इसके लिए चिल्ड्रन्स एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्दूचौड़, पीएम श्री अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज, हल्दूचौड़, , डॉन बॉस्को सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बेरीपडा़व,मोटाहल्दू, , इंडिया एकेडमी सीनियर सेकेंडरी विद्यालय, ढुमकाबंगर उमापति, हल्दूचौड़, हल्द्वानी, यूनिवर्सल कान्वेंट सीनियर सेकेंड. स्कूल, आर.टी.ओ रोड,, हरिपुर नायक,, सेंट लॉरेंस सेंट सेकंड स्कूल, देवलचौड खाम, हल्द्वानी, टैगोर पब्लिक स्कूल, पांडे नवाड आरटीओ रोड, हल्द्वानी, गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल, भगवानपुर रोड, कमलुवागांजा
