दुनियाभर में ज्यादातर स्मार्टफोन Android या iOS पर चलते हैं, लेकिन Purism का Liberty Phone इस आम चलन से अलग है। यह Linux-बेस्ड PureOS पर काम करता है और यूजर प्राइवेसी व डिवाइस कंट्रोल पर फोकस करता है।
Android और iOS से अलग क्यों है Liberty Phone?
Purism का Liberty Phone Android या iOS पर नहीं, बल्कि Linux-बेस्ड ओपन-सोर्स PureOS ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसे यूजर प्राइवेसी और यूजर्स को ज्यादा कंट्रोल देने के लिए तैयार किया गया है।
फोन में हार्डवेयर kill switches भी मौजूद हैं, जिनकी मदद से यूजर्स कैमरा, माइक्रोफोन और दूसरे कनेक्टिविटी फीचर्स को जरूरत पड़ने पर हार्डवेयर स्तर पर बंद कर सकते हैं। यानी कंपनी ज्यादा ऐप्स देने के बजाय डिवाइस पर यूजर के नियंत्रण पर फोकस करती है।
स्पेसिफिकेशन में कितना खास है यह फोन?
Liberty Phone के फीचर्स आज के प्रीमियम स्मार्टफोन के मुकाबले सामान्य लगते हैं। इसमें 5.7 इंच का IPS TFT डिस्प्ले, 4GB RAM और 128GB स्टोरेज दिया गया है। इसका फोकस दूसरी स्मार्टफोन कंपनियों से मुकाबला करने के बजाय डेटा और डिवाइस पर ज्यादा नियंत्रण देने पर है।
अमेरिका में तैयार होता है यह स्मार्टफोन
Liberty Phone को अमेरिका में तैयार किया जाता है। Purism San Francisco में मौजूद है और कंपनी के पास Librem 5 और Liberty Phone जैसे दो डिवाइस हैं। इसके ज्यादातर इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स असेंबल किए जाते हैं और अंतिम रूप से इसे अमेरिका में तैयार किया जाता है।
हालांकि फोन का हर पार्ट अमेरिका में नहीं बनता। इसके कई कंपोनेंट दूसरे देशों से आते हैं। इसके बावजूद जरूरी इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स की fabrication और final assembly अमेरिका में होती है।
1,749 डॉलर कीमत, फिर भी हर किसी के लिए नहीं
Liberty Phone को कंपनी ने 2023 में लॉन्च किया था और उस समय इसकी कीमत 1999 डॉलर थी। फिलहाल यह 1,749 डॉलर में ऑफर किया जा रहा है। इतनी कीमत में बाजार में कई ज्यादा ताकतवर और प्रीमियम स्मार्टफोन उपलब्ध हैं।
PureOS का ऐप इकोसिस्टम Android और iOS जितना बड़ा नहीं है। इसलिए सोशल मीडिया, गेमिंग और फेमस मोबाइल ऐप्स पर निर्भर यूजर्स को समझौता करना पड़ सकता है। वहीं, प्राइवेसी को प्राथमिकता देने वाले यूजर्स के लिए यह अलग विकल्प हो सकता है।
यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप
हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें
