HomeInternationalMeta Smart Glasses पर इस देश में बढ़ी सख्ती, जानिए पूरा मामला

Meta Smart Glasses पर इस देश में बढ़ी सख्ती, जानिए पूरा मामला

Meta Smart Glasses अपनी स्मार्ट तकनीक और फ्यूचरिस्टिक डिजाइन के चलते तेजी से लोकप्रिय हुए हैं।
हालांकि, ब्रिटेन में प्राइवेसी से जुड़े सवालों के बीच कई रेस्टोरेंट, क्लब और पब में इनके इस्तेमाल पर सख्ती शुरू हो गई है।

ब्रिटेन में Meta Smart Glasses को लेकर बढ़ी सख्ती

बढ़ती टेक्नोलॉजी के साथ बाजार में कई एडवांस डिवाइसेज आए हैं। इसी कड़ी में Meta ने अपना स्मार्ट ग्लास बाजार में उतारा था, जिसे फ्यूचरिस्टिक गैजेट के तौर पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला। देखने में सामान्य लगने वाले इस स्मार्ट चश्मे में कई स्मार्ट फीचर्स मौजूद हैं।

हालांकि, अब यह गैजेट कंपनी के लिए चुनौती बनता नजर आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन में हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री के कई बड़े नाम Meta Smart Glasses को लेकर सावधान हो चुके हैं। लंदन के कुछ प्रीमियम रेस्टोरेंट, प्राइवेट मेंबर्स क्लब और बड़े पब ग्रुप में लोगों से इसे न पहनने और इसके जरिए रिकॉर्डिंग न करने के लिए कहा जा रहा है। यह फैसला दूसरे लोगों की प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

Instagram भी ऐसे कंटेंट पर सख्त

Instagram के प्रमुख Adam Mosseri ने कहा है कि अगर Meta Smart Glasses से बनाए गए कंटेंट में किसी व्यक्ति की प्राइवेसी का उल्लंघन होता है, तो उसे प्लेटफॉर्म से तुरंत हटाया जाएगा। बिना अनुमति किसी व्यक्ति का कंटेंट बनाने पर उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट नहीं किया जा सकेगा। ऐसे मामलों में प्लेटफॉर्म कानूनी कार्रवाई भी कर सकता है।

तेजी से बढ़ी बिक्री, फिर भी विवाद जारी

रिपोर्ट के अनुसार, पिछले एक साल में Meta Smart Glasses की 70 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं। Meta अलग-अलग डिजाइन और सेलिब्रिटी से जुड़े वेरिएंट पेश कर इन ग्लासेज को टेक गैजेट के बजाय फैशन एक्सेसरी बनाने की कोशिश कर रही है। हालांकि, बढ़ती बिक्री के साथ सार्वजनिक जगहों पर इनके इस्तेमाल को लेकर सवाल भी गंभीर हो रहे हैं।

आगे बढ़ सकती हैं पाबंदियां

कैमरे से लैस इस गैजेट को लेकर पब्लिक प्लेसेज में प्राइवेसी और Consent के सवाल उठ रहे हैं। ब्रिटेन में रेस्टोरेंट, पब, क्लब और थिएटर के कदमों के बीच Meta के सामने बिक्री के साथ लोगों का भरोसा कायम रखने की चुनौती भी है।


 

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.