महाराष्ट्र स्थित नांदेड़ में शिरोमणि अकाली दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर हमला हुआ है। बादल अपने परिवार के साथ नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में माथा टेकने पहुंचे थे। इसी दौरान निहंग के भेष में आए एक शख्स ने उन पर कृपाण से हमला कर दिया। आरोपी की पहचान जसपाल सिंह के तौर पर हुई है।
जानकारी के मुताबिक, हमले में सुखबीर सिंह बादल के बाएं हाथ में चोट लगी है। घटना के तत्काल बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। डॉक्टर्स के अनुसार खतरे की कोई बात नहीं है। उनकी सुरक्षा में तैनात एक पुलिस अधिकारी के भी घायल होने की जानकारी सामने आई है।
बहस के बाद किया गया हमला
बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर बहस के दौरान आरोपी ने कृपाण से सुखबीर सिंह बादल पर वार किया। हालांकि, घटना की पूरी वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस ने हमले के बाद जसपाल सिंह को हिरासत में लिया।
पूछताछ में आरोपी ने क्या बताया?
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान जसपाल सिंह ने बताया कि उसे बस लगा, इस वजह से उसने हमला कर दिया। हालांकि, पुलिस आरोपी के इस बयान से संतुष्ट नहीं है। पुलिस को आशंका है कि हमले के पीछे कोई और वजह हो सकती है। फिलहाल आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही है।
दिसंबर 2024 में भी हुआ था हमला
इससे पहले भी सुखबीर सिंह बादल पर हमला हो चुका है। दिसंबर 2024 में अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर में पूर्व डिप्टी सीएम पर गोली चलाने की कोशिश की गई थी। यह घटना उस वक्त हुई थी, जब बादल अकाल तख्त की सजा के बाद स्वर्ण मंदिर के बाहर सेवा कर रहे थे। सुरक्षा कर्मियों ने हमलावर को तुरंत पकड़ लिया था और गोली सुखबीर बादल को नहीं लगी थी। हमलावर की पहचान नारायण सिंह चौड़ा के तौर पर हुई थी।
10 प्वाइंट में पूरी खबर
- महाराष्ट्र के नांदेड़ में सुखबीर सिंह बादल पर हमला हुआ।
- बादल परिवार के साथ गुरुद्वारा माता साहिब कौर पहुंचे थे।
- निहंग के भेष में आए शख्स ने कृपाण से वार किया।
- आरोपी की पहचान जसपाल सिंह के तौर पर हुई है।
- हमले में बादल के बाएं हाथ में चोट लगी।
- घटना के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
- डॉक्टर्स के अनुसार खतरे की कोई बात नहीं है।
- बादल की सुरक्षा में तैनात एक पुलिस अधिकारी भी घायल हुआ।
- पुलिस ने जसपाल सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।
- दिसंबर 2024 में भी सुखबीर बादल पर हमले की कोशिश हुई थी।
यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप
हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें
