HomeAdministrativeTMC नेता आशीष बनर्जी की मौत से हड़कंप, पार्टी कार्यालय में मिला...

TMC नेता आशीष बनर्जी की मौत से हड़कंप, पार्टी कार्यालय में मिला शव

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के रामपुरहाट में तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक आशीष बनर्जी की मौत से हड़कंप मच गया है। रविवार (16 अगस्त 2026) सुबह उनका शव घर के पास स्थित पार्टी कार्यालय में लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

पार्टी कार्यालय में मिला आशीष बनर्जी का शव

पुलिस के अनुसार, आशीष बनर्जी का शव रामपुरहाट के हट्टालापाड़ा इलाके में उनके घर के पास स्थित टीएमसी कार्यालय में मिला। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग कार्यालय के बाहर जमा हो गए। पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है। मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।

शव के पास मिला कथित सुसाइड नोट

पुलिस को आशीष बनर्जी के शव के पास से एक पन्ने का कथित सुसाइड नोट भी मिला है। नोट की प्रामाणिकता और उसमें लिखी बातों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही होगी। बताया जा रहा है कि नोट में उन्होंने लिखा कि उनकी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। साथ ही, राजनीति में आने को अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल बताया।

TMC नेता अब्बास हुसैन ने क्या कहा?

TMC MLA आशीष बनर्जी की मौत पर TMC नेता अब्बास हुसैन ने कहा कि करीब 7:15 बजे उन्हें जानकारी मिली कि आशीष दा ने आत्महत्या कर ली है। उन्होंने इसे बहुत दुखद घटना बताया और कहा कि ऐसा क्यों हुआ, यह भगवान ही जानते हैं। उन्होंने कहा कि यह आत्महत्या लग रही है, लेकिन पोस्टमॉर्टम के बाद स्थिति साफ होगी।

पांच बार रहे रामपुरहाट से विधायक

आशीष बनर्जी रामपुरहाट विधानसभा सीट से पांच बार विधायक रहे। वह 2021 से 2026 तक पश्चिम बंगाल विधानसभा के डिप्टी स्पीकर भी रहे। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार में कृषि समेत कई विभागों की जिम्मेदारी संभाली थी। 2017 से 2021 के बीच वह राज्य के कृषि मंत्री रहे।

2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में उन्हें रामपुरहाट सीट पर बीजेपी के ध्रुबा साहा से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद स्थानीय सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में उनके सक्रिय राजनीति से कुछ दूरी बनाए रखने की बात कही गई थी।

आशीष बनर्जी की मौत: 10 अहम बातें
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.