HomeSportवैभव सूर्यवंशी का तूफानी अंदाज जारी, दलीप ट्रॉफी में 132 रन ठोके

वैभव सूर्यवंशी का तूफानी अंदाज जारी, दलीप ट्रॉफी में 132 रन ठोके

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से इतिहास रच दिया है। ईस्ट जोन के लिए खेल रहे वैभव ने सेंट्रल जोन के खिलाफ सेमीफाइनल में दोनों पारियों में कुल 132 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 10 चौके और 9 छक्के लगाए।

वैभव ने पहली पारी में 92 रन की आक्रामक पारी खेली। उन्होंने 7 चौके और 7 छक्के जड़े। दूसरी पारी में भी उनका बल्ला तेजी से चला और उन्होंने 43 गेंदों पर 40 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल रहे।

दलीप ट्रॉफी में सबसे कम उम्र की फिफ्टी

वैभव सूर्यवंशी दलीप ट्रॉफी के इतिहास में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। ईस्ट जोन की पारी के शुरुआती 15 ओवर के भीतर उन्होंने अपनी फिफ्टी पूरी कर ली थी। सारांश जैन की गेंद पर छक्का लगाकर वैभव ने 42 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया।

उन्होंने 15 साल 157 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की। हालांकि, वह शतक पूरा नहीं कर सके और 92 रन बनाकर आउट हो गए। दलीप ट्रॉफी में सबसे कम उम्र में फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाजों में वैभव सूर्यवंशी पहले स्थान पर हैं। उनके बाद लक्ष्मण सिंह ने 16 साल 23 दिन और पीयूष चावला ने 16 साल 307 दिन की उम्र में अर्धशतक लगाया था।

पहले दिन संभाली थी कप्तानी

सेमीफाइनल मैच के पहले दिन वैभव सूर्यवंशी ने ईस्ट जोन की कप्तानी भी की थी। इस दौरान उनके एक DRS फैसले की भी चर्चा हुई। वैभव ने DRS लिया और उनका फैसला सही साबित हुआ। इसके बाद अंपायर को अपना निर्णय बदलना पड़ा।


यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.