HomeUttarakhandदेहरादून में 3 हल्द्वानी में 2 मदरसों में धामी सरकार ने डाला...

देहरादून में 3 हल्द्वानी में 2 मदरसों में धामी सरकार ने डाला ताला, बिना मान्यता के चल रहे थे मदरसे

खबर संसार देहरादून में 3 हल्द्वानी में 2 मदरसों में धामी सरकार ने डाला ताला, बिना मान्यता के चल रहे थे मदरसे अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण और शिक्षा बोर्ड से मान्यता न लेने वाले 5 मदरसों में आज धामी सरकार ने ताला डाल कर सील कर दिया ,नई व्यवस्था में मान्यता न लेने वाले 20 मदरसी को सरकार ने बंद करवा दिया है। उल्लेखनीय है कि नई मान्यता व्यवस्था में बच्चों को मॉडर्न शिक्षा देनी होगी, उत्तराखंड सरकार मदरसा बोर्ड को ही खत्म कर चुकी है।

अल्पसंख्यक मामलों के सचिव डॉ पराग मधुकर धकाते ने बताया कि आज देहरादून जिले आज देहरादून के तीन मदरसों पर कार्रवाई की गई।

1.मदरसा जामिया-तुस-सलाम अल-इस्लामिया आजाद कॉलोनी, सी-15, मस्जिद के पास। प्रबंधक का नाम – मुफ्ती रईस के मदरसे को सील किया गया।

2.मदरसा दार-ए-अरकम, आजाद कालोनी, माजरा, देहरादून

3.मदरसा दारूल उलूम रहीमिया, नियर मक्क्का मस्जिद, देहरादून के मदरसा प्रबंधकों ने अंडरटेकिंग दिया है कि इन मदरसों को बंद कर दिया गया है।

डॉ पराग ने बताया कि अब तक 17 मदरसों को सील किया जा चुका हैं, जिसमें आठ उधम सिंह नगर में चार हरिद्वार जिले में चार नैनीताल जिले में और देहरादून जिले में एक पर ताले लगाए गए है जबकि तीन ने ये लिख कर दे दिया है कि हमने मदरसों को बंद कर दिया है। यानि अब तक कुल 20 अवैध मदरसों को बन्द कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर में

मदरसा जामिया नूरिया बरकतें ए आमिना शनि बाजार रोड गौजाजाली उत्तर और रमजान ऑर्गेनाइज़ेशन इमाइजेशन सुननी बड़ी मस्जिद इंदिरा नगर बनभूलपुरा में चल रहे बिना मान्यता प्राप्त मदरसों को सील किया गया है।

हल्द्वानी नगर मजिस्ट्रेट ए बी वाजपेयी ने बताया कि दोनों मदरसों को मान्यता संबंधी आवश्यक दस्तावेज दिखाने को कहा गया था ,प्रबंधकों द्वारा कागजात नहीं दिखाने पर उनके भवनों को सील कर दिया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहले ही स्पष्ट किया है कि बिना अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण,शिक्षा बोर्ड के मान्यता के चलने वाले मदरसों को बंद किया जाएगा अब देवभूमि उत्तराखंड में मुल्लावादी क़ाबिलाई शिक्षा का कोई स्थान नहीं रहेगा।

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.