खबर संसार हसनपुर! उत्तराखंड क़े चर्चित विधायक उमेश कुमार क़े फार्म हॉउस में सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है, जिसमे पुलिस का दरोगा, सीआरपीफ इंस्पेक्टर, हेड कॉस्टेबल ने एक एक करके लड़की क़े साथ दुष्कर्म किया, युवती ने पुलिस को बताया कि उसकी सहेली ने इंस्पेक्टर से मुलाक़ात करवाई थी, पूरा वाक्या ये है कि पुलिस के एक दरोगा, सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर और हेड कांस्टेबल ने हसनपुर के झूलपुरी स्थित फार्म हाउस पर एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने तीनों के अलावा उनकी मदद करने वाले एक सिपाही को भी गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ने दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। फार्म हाउस उत्तराखंड के निर्दलीय विधायक उमेश कुमार का है।
युवती फिलहाल अमरोहा में वन स्टॉप सेंटर पर है। एसपी लखन सिंह यादव ने बताया, पीड़ित युवती हरियाणा के फतेहाबाद जिले की रहने वाली है और एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करती है।युवती ने पुलिस को बताया, एक महिला मित्र ने उसकी मुलाकात मुजफ्फरनगर निवासी सीआरपीएएफ के हेड कांस्टेबल मोहित से कराई थी। 21 सितंबर को वह सोनीपत में मोहित से मिली। उसने घूमने का प्रस्ताव रखा तो वह उसकी कार में सवार हो गई। दोनों मेरठ पहुंचे, जहां अलवर (राजस्थान) के हातनखेड़ा निवासी सीआरपीएफ इंस्पेक्टर लालाराम यादव भी कार में सवार हो गया। सोमवार रात ये तीनों मेरठ में रुके।
अगले दिन मंगलवार की शाम तीनों कार से हसनपुर थाने पहुंचे, जहां गेट पर सादे कपड़ों में पहले से मौजूद बागपत निवासी दरोगा संजय तोमर भी गाड़ी में आ गया। यहां से सभी झूलपुरी के फार्म हाउस पहुंचे। वहां मुजफ्फरनगर निवासी सिपाही प्रमोद कुमार खाना और शराब लेकर पहुंचा। खाना खाने के बाद मोहित, लालाराम और संजय जबरन युवती के कमरे में घुस गए और दुष्कर्म किया।पुलिस मामले कि जाँच कर रही है






