spot_img
spot_img
HomeAdministrativeअब पैकेट खुद बताएगा कितना खतरनाक है खाना, FSSAI ला रहा नया...

अब पैकेट खुद बताएगा कितना खतरनाक है खाना, FSSAI ला रहा नया लेबल

देश में पैकेज्ड फूड पर फ्रंट ऑफ पैक चेतावनी लेबल लागू करने की तैयारी चल रही है। FSSAI ने 24 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर FoPL लागू करने की प्रक्रिया, प्रस्तावित लेबल, पोषक तत्वों की सीमा और खाद्य कारोबारियों को मिलने वाली अवधि से जुड़ी जानकारी दी।

FoPL लागू करने को लेकर FSSAI ने सुप्रीम कोर्ट में दिया हलफनामा

देश में पैकेज्ड फूड पर ‘फ्रंट ऑफ पैक’ चेतावनी लेबल लागू करने की तैयारी जारी है। FSSAI ने गुरुवार 24 सितंबर को ‘फ्रंट-ऑफ-पैक न्यूट्रिशन लेबलिंग’ (FoPL) को लागू करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा पेश किया। इसमें बताया गया कि पहले प्रस्तावित दो चरणों के बजाय अब FoPL को एक ही चरण में लागू करने का प्रस्ताव है। ड्राफ्ट संशोधन नियम तैयार करने और उन्हें अंतिम रूप देने में करीब चार महीने का समय लगेगा।

FSSAI के अनुसार, ड्राफ्ट नियम घरेलू स्तर पर और WTO के मंच पर हितधारकों से सुझाव लेने के लिए 60 दिनों के भीतर प्रकाशित करना अनिवार्य होगा। सुझावों पर विचार करने के बाद खाद्य प्राधिकरण की मंजूरी से अंतिम अधिसूचना संबंधित मंत्रालय को भेजी जाएगी।

कैसे लिखा जाएगा चेतावनी लेबल?

प्रस्तावित लेबल में पैकेट के सामने सफेद चौकोर पृष्ठभूमि पर लाल षटभुज होगा। इसमें संबंधित पोषक तत्व, जैसे नमक, चीनी या वसा की जानकारी दी जाएगी। एक से अधिक पोषक तत्व निर्धारित सीमा से अधिक होने पर एक ही षटभुज में दो या तीन पोषक तत्वों के नाम दिए जाएंगे। यह लेबल पैकेट के ऊपरी बाएं हिस्से में प्रमुखता से लगाया जाएगा और इसकी लिखावट पीछे दी गई पोषण संबंधी तालिका के फॉन्ट से एक पॉइंट बड़ी होगी।

लागू होने के बाद 365 दिनों की मिलेगी अवधि

अंतिम अधिसूचना के बाद खाद्य कारोबारियों को 365 दिनों की स्वैच्छिक अनुपालन अवधि दी जाएगी। यह अवधि अधिसूचना की तारीख से लागू होगी, ताकि पहले से छपी पैकेजिंग सामग्री को लेकर कारोबारियों को नुकसान न हो। प्राधिकरण की 48वीं बैठक में यह तय किया गया था।

चीनी, नमक और वसा की सीमा भी तय होगी

FSSAI ने बताया कि प्रस्तावित सीमा ICMR-NIN के ‘Dietary Guidelines for Indians, 2024’ पर आधारित होगी। उदाहरण के तौर पर 100 मिलीलीटर में 2 ग्राम से अधिक चीनी या 175 मिलीग्राम से अधिक नमक होने पर पेय पदार्थ चेतावनी के दायरे में आएगा। पैकेज्ड खाद्य पदार्थ में 4.2 ग्राम से अधिक अतिरिक्त वसा या 625 मिलीग्राम से अधिक नमक प्रति 100 ग्राम होने पर चेतावनी लेबल लगेगा।

गैर-कैलोरी स्वीटनर वाले उत्पादों पर भी होगी चेतावनी

गैर-कैलोरी स्वीटनर वाले खाद्य पदार्थों और पेय पदार्थों के पैकेट के सामने ‘CONTAIN NON CALORIC SWEETENER’ की चेतावनी दी जाएगी। अभी यह जानकारी पैकेट के पीछे दी जाती है। सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर 2026 के आदेश में FSSAI से FoPL की समय-सीमा, पोषक तत्वों की सीमा, मीठे पेय पदार्थों की पहचान, चीनी-वसा की गणना, चेतावनी चिह्न के रंग-आकार, कृत्रिम पदार्थों के इस्तेमाल और पोषण संबंधी जागरूकता समेत अन्य मुद्दों पर जवाब मांगा था। इसी के संबंध में FSSAI ने कोर्ट में हलफनामा पेश किया है।

10 प्वाइंट में समझें पूरी खबर

  • FSSAI ने 24 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा पेश किया।
  • FoPL को अब एक ही चरण में लागू करने का प्रस्ताव है।
  • ड्राफ्ट संशोधन नियम तैयार करने में करीब चार महीने लगेंगे।
  • ड्राफ्ट नियम 60 दिनों के भीतर सुझावों के लिए प्रकाशित होंगे।
  • पैकेट पर लाल षटभुज वाला चेतावनी लेबल प्रस्तावित है।
  • लेबल पैकेट के ऊपरी बाएं हिस्से में लगाया जाएगा।
  • अंतिम अधिसूचना के बाद 365 दिनों की स्वैच्छिक अनुपालन अवधि होगी।
  • प्रस्तावित सीमाएं ICMR-NIN के ‘Dietary Guidelines for Indians, 2024’ पर आधारित होंगी।
  • चीनी, नमक और अतिरिक्त वसा निर्धारित सीमा से अधिक होने पर चेतावनी लेबल लगेगा।
  • गैर-कैलोरी स्वीटनर वाले उत्पादों पर सामने ‘CONTAIN NON CALORIC SWEETENER’ लिखा जाएगा।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.