NIA के नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 111 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। यह भर्ती डेपुटेशन बेसिस पर होगी, इसलिए आम युवाओं के लिए सीधी भर्ती नहीं है। इसमें सरकारी विभागों और निर्धारित संगठनों में कार्यरत पात्र कर्मचारियों को आवेदन का मौका मिलेगा। चयनित कर्मचारियों की पोस्टिंग ऑल इंडिया बेसिस पर की जाएगी। जरूरत के अनुसार उन्हें देश के अलग-अलग हिस्सों में नियुक्त किया जा सकता है।
किस पद के लिए क्या योग्यता जरूरी?
ASI: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन जरूरी है। संबंधित पद पर नियमित सेवा या हेड कांस्टेबल के रूप में निर्धारित अनुभव के साथ क्रिमिनल केस की जांच, इंटेलिजेंस वर्क, ऑपरेशन या IT मैनेजमेंट में कम से कम दो साल का अनुभव होना चाहिए।
हेड कांस्टेबल: संबंधित विभाग में समान पद पर नियमित सेवा और 12वीं पास होना जरूरी है।
कितनी मिलेगी सैलरी और क्या है उम्र सीमा?
चयनित कर्मचारियों को पे मैट्रिक्स के अनुसार वेतन मिलेगा। इसके अलावा DA, HRA, ट्रांसपोर्ट अलाउंस और अन्य सुविधाएं केंद्र सरकार के नियमों के मुताबिक मिलेंगी। तीनों पदों पर बेसिक पे के अलावा 20% स्पेशल सिक्योरिटी अलाउंस भी दिया जाएगा। अधिकतम उम्र 56 वर्ष है। उम्र की गणना आवेदन की अंतिम तिथि के आधार पर होगी।
आवेदन की आखिरी तारीख और प्रक्रिया
NIA की ऑफिशियल वेबसाइट पर आवेदन की अंतिम तिथि 12 जनवरी 2027 दी गई है। उम्मीदवारों को ऑफलाइन आवेदन निर्धारित पते पर भेजना होगा। आवेदन संबंधित विभाग के माध्यम से भेजना अनिवार्य है।
आवेदन के लिए NIA Recruitment Notices पर जाकर ASI, हेड कांस्टेबल और DEO डेपुटेशन भर्ती का नोटिफिकेशन डाउनलोड करें। इसके साथ दिया गया Annexure-II बायोडाटा फॉर्म भरें। जरूरी दस्तावेज लगाकर संबंधित विभाग के सक्षम अधिकारी से सत्यापन और काउंटर साइन कराएं।
आवेदन भेजने का पता: DIG (Administration), NIA Headquarters, Opposite CGO Complex, Lodhi Road, New Delhi-110003. आवेदन की एडवांस कॉपी digadmin.nia@gov.in पर ईमेल कर सकते हैं, लेकिन निर्धारित माध्यम से आवेदन भेजना जरूरी है।
चयन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज
इस भर्ती में सामान्य लिखित परीक्षा या ऑनलाइन टेस्ट नहीं होगा। चयन डेपुटेशन नियमों, पात्रता, सर्विस रिकॉर्ड और विभागीय दस्तावेजों के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन के साथ बायोडाटा, 2021-22 से 2025-26 तक APAR की अटेस्टेड कॉपी, विजिलेंस क्लीयरेंस, इंटीग्रिटी सर्टिफिकेट, पिछले 10 साल की मेजर-माइनर पेनल्टी का विवरण और शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की अटेस्टेड कॉपी देनी होगी।














