spot_img
spot_img
HomePoliticalसीएम धामी बिन्दुखत्ता आए और ये घोषणाएं कर गए सुनिए खबर संसार...

सीएम धामी बिन्दुखत्ता आए और ये घोषणाएं कर गए सुनिए खबर संसार ग्राउंड रिपोर्ट में

खबर संसार लालकुआं.सीएम धामी बिन्दुखत्ता आए और ये घोषणाएं कर गए सुनिए खबर संसार ग्राउंड रिपोर्ट मेंजी हा लोकथात सांस्कृतिक महोत्सव, बिन्दुखत्ता में मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाएं1.स्व. प्रहलाद सिंह मेहरा जी के पैतृक गांव में उनकी स्मृति में स्कूल, स्टेडियम सहित जिन दो-तीन कार्यों की मांग रखी गई है, उन सभी कार्यों को कराया जाएगा।2. बिन्दुखत्ता में कम से कम 1000 लोगों के बैठने की क्षमता वाले एक बड़े सांस्कृतिक हॉल का निर्माण किया जाएगा, क्योंकि यहां बड़ा सांस्कृतिक आयोजन होता है।मुख्यमंत्री ने लोकथात सांस्कृतिक महोत्सव में किया प्रतिभाग, महान लोकगायक स्व. प्रहलाद सिंह मेहरा को दी श्रद्धांजलि कलाकार नैन सिंह रावल, हास्य कलाकार मंगल सिंह चौहान, जीवन सिंह दानु को सम्मानित किया गया।

सीएम धामी बिन्दुखत्ता आए और ये घोषणाएं कर गए सुनिए खबर संसार ग्राउंड रिपोर्ट में

विडिओ भी देखें 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बिन्दुखत्ता में आयोजित तीन दिवसीय लोकथात सांस्कृतिक महोत्सव के समापन अवसर प प्रतिभाग किया।उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर व स्वर्गीय प्रह्लाद मेहरा जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर, किया।

इस अवसर पर उन्होंने घोषणाएं की कि 1. स्व. प्रहलाद सिंह मेहरा जी के पैतृक गांव में उनकी स्मृति में स्कूल, स्टेडियम सहित जिन दो-तीन कार्यों की मांग रखी गई है, उन सभी कार्यों को कराया जाएगा।*

2. बिन्दुखत्ता में कम से कम 1000 लोगों के बैठने की क्षमता वाले एक बड़े सांस्कृतिक हॉल का निर्माण किया जाएगा, क्योंकि यहां बड़ा सांस्कृतिक आयोजन होता है।*

 

इस अवसर पर उन्होंने देवभूमि के महान लोकगायक स्वर्गीय प्रहलाद सिंह मेहरा जी को श्रद्धापूर्वक नमन किया और आयोजन के लिए जन जागृति सांस्कृतिक कला समिति, बिन्दुखत्ता को बधाई दी।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रहलाद दा केवल एक लोकगायक नहीं थे, बल्कि हमारी लोकसंस्कृति और लोककला के सच्चे साधक थे। उनके गीतों में पहाड़ के कठिन जनजीवन की वास्तविक तस्वीर दिखाई देती थी।

 

उन्होंने कहा कि ‘गर्भ भितेरा बेटी ना मार’ जैसे गीत के माध्यम से उन्होंने बेटियों के सम्मान और उनके जीवन के अधिकार का संदेश दिया, वहीं ‘ऐजा मेरा दानपुरा’ जैसे गीत में अपनी जन्मभूमि और गांव से जुड़े रहने की पुकार है। उनके गीतों में पहाड़ की नारी का संघर्ष, युवाओं की पीड़ा और समाज को जागरूक करने वाली चेतना थी।

 

उन्होंने कहा कि किसी कलाकार की सबसे बड़ी उपलब्धि यही होती है कि उसके जाने के बाद भी उसकी कला जीवित रहती है। प्रहलाद दा ने यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने उनके परिवार, विशेषकर उनके सुपुत्रों और प्रशंसकों को भी साधुवाद दिया, जो उनकी स्मृतियों को जीवंत रखने के साथ लोकसंस्कृति को आगे बढ़ा रहे हैं।

 

उन्होंने कहा कि लोक यानी हमारी जनता और थात यानी हमारी विरासत, हमारी धरोहर। इस तीन दिवसीय महोत्सव का उद्देश्य हमारी लोकभाषा, लोककला, लोकसंगीत और पारंपरिक रीति-रिवाजों को संरक्षित करना और उन्हें पीढ़ी दर पीढ़ी आगे पहुंचाना है।

 

उन्होंने कहा, “जो समाज अपनी थात को सहेजकर रखता है, उसकी जड़ें हमेशा मजबूत बनी रहती हैं। जैसे पेड़ जितना ऊँचा जाता है, उसकी जड़ें उतनी ही गहरी होती हैं, वैसे ही हमारी लोकसंस्कृति हमारी गहरी जड़ है।”

 

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की असली पहचान केवल प्राकृतिक सुंदरता में नहीं, बल्कि उसकी संस्कृति, लोकभाषाओं और परंपराओं में बसती है। उन्होंने कहा कि आधुनिकता के दौर में नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़े रखने के लिए ऐसे आयोजनों की बहुत आवश्यकता है।

 

उन्होंने कहा कि सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में ‘विकास भी और विरासत भी’ के मंत्र पर काम कर रही है। एक ओर सड़कों का जाल, रेल लाइन और एयर कनेक्टिविटी बढ़ाई जा रही है, तो दूसरी ओर मंदिरों और सांस्कृतिक केंद्रों को संवारा जा रहा है।

 

उन्होंने कहा कि केदारनाथ और बदरीनाथ की तर्ज पर मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत ऐतिहासिक एवम् पौराणिक मंदिरों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है।

 

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य है, जहां समान नागरिक संहिता लागू हुई है। इसके साथ ही सख्त धर्मांतरण विरोधी कानून, दंगारोधी कानून, सख्त भू-कानून लागू किया गया है। 13 हजार एकड़ से अधिक जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है, ‘लैंड जिहाद’, ‘लव जिहाद’ और ‘थूक जिहाद’ पर कार्रवाई की गई है, ‘ऑपरेशन कालनेमि’ चलाया गया है और उत्तराखंड मदरसा बोर्ड को समाप्त कर नई अल्पसंख्यक शिक्षा व्यवस्था की दिशा में कदम उठाए गए हैं। सैकड़ों अवैध एवम् नकली मजारों को ध्वस्त किया गया है।

 

मुख्यमंत्री ने पुष्कर सिंह धामी ने लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा किनकायल 7 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से पुल का निर्माण पूरा किया गया है, शेरनाला पर लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से पुल बनकर तैयार हो चुका है, विजयपुर गौला पार में करीब 4 करोड़ रुपये की लागत से पुल निर्माण कार्य शुरू हो गया है, सूर्यानाला और लालकुआं नगर की रेलवे क्रॉसिंग पर पुल निर्माण की दिशा में कार्यवाही की जा रही है, बिन्दुखत्ता में करीब 15 साल से विद्युतीकरण पर लगी रोक को हटाने के बाद करीब 30 करोड़ रुपये की लागत से विद्युतीकरण का कार्य किया जा रहा है और नए पोल, ट्रांसफार्मर और विद्युत लाइनें बिछाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि लालकुआं क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगभग 14 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। हल्दूचौड़ के राजकीय महाविद्यालय को पीजी कॉलेज बना दिया गया है। गौला और नन्धौर नदी से होने वाले कटाव को रोकने के लिए बाढ़ सुरक्षा योजनाएं और जंगल से सटे इलाकों में जंगली जानवरों से बचाव के लिए सौर ऊर्जा वाली तारबाड़ लगाने का काम तेजी से जारी है।

 

उन्होंने कहा कि बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने का विषय क्षेत्र की जनता की लंबे समय से चली आ रही अपेक्षा है। सरकार इस दिशा में ठोस प्रशासनिक कार्यवाही कर रही है और भारत सरकार से लगातार संवाद स्थापित किया हुआ है।

 

उन्होंने कहा कि विकास का अर्थ केवल नई परियोजनाएं बनाना नहीं है, बल्कि वर्षों से चली आ रही समस्याओं का समाधान करना है। सरकार की कार्यशैली समस्याओं को टालने में नहीं, उनका समाधान करने में विश्वास रखती है।

 

अंत में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा “विकल्प रहित संकल्प” है कि लालकुआं विधानसभा हो या प्रदेश का कोई भी अन्य क्षेत्र, वहां के लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित न रहें और उत्तराखंड देश के अग्रणी राज्यों में शुमार हो।

इस अवसर पर कलाकार नैन सिंह रावल, हास्य कलाकार मंगल सिंह चौहान, जीवन सिंह दानु को सम्मानित किया गया।

वनाधिकार समिति बिंदुखत्ता के साथ बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने के संबंध में विस्तार से चर्चा करते हुए ठोस कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, विधायक डॉ.मोहन बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरमवाल, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी, बीजेपी जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, दर्ज़ा राज्यमंत्री डॉ.अनिल कपूर डब्बू, शंकर कौरंगा, शोएब अहमद, डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष रविंद्र रेकुनी, कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत, आईजी कुमाऊँ निवेदिता कुकरेती, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी, मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डेय, लोक कलाकार कमल मेहरा सहित जनप्रतिनिधि, क्षेत्रीय जनता आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.