spot_img
spot_img
Homeस्कूलस्वामी विवेकानंद एकेडमी में वार्षिक समारोह का भव्य आयोजन

स्वामी विवेकानंद एकेडमी में वार्षिक समारोह का भव्य आयोजन

हल्द्वानी खबर संसार.स्वामी विवेकानंद एकेडमी में वार्षिक समारोह का भव्य आयोजन।जी हा आज स्वामी विवेकानंद एकेडमी, दयाल विहार, कुसुमखेड़ा में वार्षिक समारोह बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ बी. एस. बिष्ट, प्रबंध निदेशक एम. आई. ई. टी. कुमाऊँ, पूर्व निदेशक उच्च शिक्षा विभाग उत्तराखंड एवं पूर्व वरिष्ठ सलाहकार उत्तराखंड मुक्त विश्ववि‌द्यालय तथा सम्माननीय अतिथि श्री के. सी. जोशी एवं वाइस चांसलर कुमाऊँ विश्ववि‌द्यालय ‌द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

 

इस अवसर पर वि‌द्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्या, शिक्षकगण, अभिभावक एवं विद्याथी उपस्थित रहें। कार्यक्रम में वि‌द्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। सर्वप्रथम लक्षिता, लावण्या, नित्या, जयशीश, मोहित, कुणाल, तनुज ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। तदोपरांत उन्नति, नेहा, गुंजन, चेतना, तनवि, भूमिका, गर्विता आदि ने स्वागत गीत पर प्रस्तुति देकर अतिथियों का स्वागत किया।

 

प्रकृति में विद्यमान पंचतत्वों के बारे में प्रस्तुति देकर छात्राओं ने यह समझाया कि इन्हीं पाँच मूलभूत तत्वों के संतुलन से संपूर्ण ब्रह्मांड और जीव का निर्माण होता है।इसके बाद आरव, निधि, खुशी, लतेश, विन्नी, काश्वी, दीपक, गायत्री, निखिल, मानवी, मितांश, काश्विनी, कृतिका, हिमांशी, रोशनी, भावेश, राकेश, कमल, चारु, गौरव, गर्वित, वैष्णवी, प्रिशा, प्रिंस, देवांशु, नरेंद्र, प्राची, जया, मीनाक्षी, पल्लवि, अवनि, अंजलि, सचिन, आकाश, देवांशु, ज्योति, एकाक्ष, प्रज्ञान, मोहित, विकास आदि ने जंगल डांस, योगा, कव्वाली, पंजाबी नृत्य, कुमाऊँनी नृत्य आदि मनोरंजक कार्यक्रमों में भाग लेकर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन दीपिका, एकता एवं लक्षिता ने संयुक्त रूप से किया।मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को जीवन में मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। अंत में प्रधानाचार्या श्रीमती रेनू मेहर ने सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का धन्यवाद किया।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.