खबर संसार हल्द्वानी. BMP इवेंट्स द्वारा आयोजित कार्यक्रम ने मचाई धूम.एक यादगार शाम — कांता बैंक्वेट हॉल, हल्द्वानी में संगीतमय और मनोरंजक कार्यक्रम रहा.जी हा प्रतिष्ठित कांता बैंक्वेट हॉल में एक शानदार म्यूजिकल और एंटरटेनमेंट ईवनिंग का आयोजन किया गया. जिसने दर्शकों को संगीत, हास्य और रोमांच से भरपूर अनुभव दिया.शाम का सबसे बड़ा आकर्षण रहीं शर्ली सेठिया, जो अपनी सुरीली आवाज़ और दिल को छू लेने वाले परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती हैं. शर्ली ने अपने मशहूर गानों और मेलोडियस प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया.
BMP इवेंट्स द्वारा आयोजित एक यादगार शाम — कांता बैंक्वेट हॉल, हल्द्वानी में संगीतमय और मनोरंजक कार्यक्रम
शर्ली सेतिया न केवल एक यूट्यूब सेंसेशन हैं, बल्कि उन्होंने अरिजीत सिंह जैसे प्रमुख कलाकारों के साथ भी मंच साझा किया है और देश-विदेश में अपने लाइव परफॉर्मेंस से लाखों दिल जीते हैं। पांडवाज द बैंड ने रॉक, फोक और मॉडर्न म्यूजिक का शानदार मिश्रण प्रस्तुत किया, जिससे कार्यक्रम का माहौल और भी जीवंत हो गया। उनके जोश और संगीतमय प्रस्तुति ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया।हंसी से लोटपोट करने वाला सेगमेंट पेश किया विकल मेहता ने, जो भारत के प्रसिद्ध अक्षय कुमार की मिमिक्री के लिए जाने जाते हैं। उनकी आवाज़, हावभाव और कॉमिक टाइमिंग ने सभी को खूब हंसाया।संजीव अग्रवाल व शोभित अग्रवाल ने सबका धन्यवाद दिया
