खबर संसार, नई दिल्ली : railway stations पर बनवा सकेंगे आधार व पैन कार्ड, मिलेगा हवाई जहाज का टिकट, जिन लोगों का अभी तक आधार कार्ड व पैन कार्ड नहीं बना है, तो उन्हें घबराने की जरूरत नहीं हैं। क्योंकि अब रेलवे स्टेशनों पर आधार और पैन कार्ड समेत कई दस्तावेज बनने शुरू हो चुके हैं। ये सुविधाएं सबसे पहले वाराणसी व प्रयागराज railway stations पर शुरू भी हो चुकी हैं, जहां आप अपना आधार व पैन कार्ड बनवा सकते हैं। इतना ही नहीं अब आप रेलवे स्टेशन से हवाई जहाज तक का टिकट बुक करा सकेंगे।
ये भी पढें- 01 April से बेहद सस्ती होगी शराब, अब 50 हजार में मिलेगा बार लाइसेंस
200 railway stations पर मिलेंगी ये सुविधाएं
बात करें पूर्वोत्तर रेलवे की तो यहां पर दो स्टेशन वाराणसी व प्रयागराज से इसकी शुरुआत भी हो चुकी है। इसके बाद झांसी के वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन पर भी यात्रियों को ये सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। जी हां ये सुविधाएं देश के 200 railway stations पर मिलेगी। रेलवे प्रशासन की ओर से यात्री सुविधाओं में लगातार इजाफा कर रहा है। इसी क्रम में रेलवे की संस्था रेलटेल अब स्टेशनों पर रेलवायर साथी कीयोस्क लगाने जा रही है। इन कीयोस्क के माध्यम से यात्री ट्रेन का टिकट बुक कराने के साथ-साथ हवाई जहाज की टिकट भी बुक करा सकेंगे।
इसके अलावा आधार कार्ड, पैन कार्ड व वोटर कार्ड के लिए आवेदन किया जा सकेगा। मोबाइल रिचार्ज की सुविधा भी मिलेगी। इस बहुउद्देश्यीय कीयोस्क के माध्यम से यात्री अपना इनकम टैैक्स रिटर्न तक फाइल कर सकेंगे। आने वाले दिनों में इससे अन्य सेवाओं को भी शामिल किये जाने की योजना है। आने वाले दिनों में इसमें अन्य सेवाओं को भी शामिल किए जाने की योजना है।
