ई-श्रम पोर्टल (e-shram portal) पर पंजीकरण कराने वाले श्रमिकों की संख्या अब 17 करोड़ के पार हो गई है। पोर्टल की शुरुआत 26 अगस्त 2021 को हुई थी। पोर्टल पर 17.05 करोड़ से ज्यादा श्रमिकों का पंजीकरण हो चुका है। इनमें युवा श्रमिकों की संख्या अधिक बताई जा रही है।
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा श्रमिकों को हर महीने 500 रुपये देने की घोषणा करने के बाद रजिस्ट्रेशन की बाढ़ आ गई है। अब यहां ई-श्रम कार्ड बनवाने वालों की संख्या 5 करोड़ 72 लाख से ज्यादा हो चुकी है। दूसरे नंबर पर पश्चिम बंगाल है, जहां 2.33 करोड़ श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन है। बिहार तीसरे नंबर पर और चौथे पर ओडिशा है।
इसे भी पढ़े- क्या सच में बदलने वाली है इंटरनेट की दुनिया, जाने वेब 3.0 के बारे
ये लोग बनवा सकते है पंजीकरण
ई- श्रम कार्ड की सुविधा का लाभ ट्यूटर, घर का नौकर – नौकरानी (काम वाली बाई), खाना बनाने वाली बाई (कुक), सफाई कर्मचारी, गार्ड, ब्यूटी पार्लर की वर्कर, नाई, मोची, दर्ज़ी ,बढ़ई , प्लम्बर, इलेक्ट्रीशियन, पेंटर, टाइल्स वाला, हर दुकान का नौकर / सेल्समैन / हेल्पर, ऑटो चालक, ड्राइवर, पंचर बनाने वाला, चरवाहा, डेयरी वाले, सभी पशुपालक, पेपर का हॉकर, जोमैटो स्विगी के डिलीवरी बॉय, अमेज़न फ्लिपकार्ट के डिलीवरी बॉय (कोरियर वाले), वेल्डिंग वाला, खेती वाले मज़दूर, नरेगा मज़दूर, ईंट भट्ठा के मज़दूर, पत्थर तोड़ने वाले, खदान मज़दूर, फाल्स सीलिंग वाला, मूर्ति बनाने वाले, मछुवारा, रेजा, कुली, रिक्शा चालक, ठेला में किसी भी प्रकार का सामान बेचने वाला (वेंडर), चाट ठेला वाला, भेल वाला, चाय वाला, होटल के नौकर/वेटर, रिसेप्शनिस्ट, पूछताछ वाले क्लर्क, ऑपरेटर, नर्स, वार्डबॉय, आया, मंदिर के पुजारी, विभिन्न सरकारी ऑफिस के दैनिक वेतन भोगी ले सकते हैं। बता दें प्रत्येक कामगार का यह कार्ड बन सकता है।शर्त है कि कामगार आयकर रिटर्न ना भरता हो और उसका EPF भी सैलरी से ना कटता हो।
रजिस्ट्रेशन के लिए ये हैं जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर, जो आधार कार्ड से लिंक हो
- बैंक खाता
- जिन श्रमिकों के पास आधार लिंक मोबाइल नंबर नहीं है, तो वे नजदीकी जन सेवा केंद्र पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं।
पंजीकरण कैसे करें
- ई-श्रम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट (eshram.gov.in) पर जाएं।
- होम पेज पर रजिस्टर ऑन ई-श्रम विकल्प पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलने पर जानकारियां दर्ज करें। इसके बाद आपके आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। इसे दर्ज करें।
- अब पंजीकरण पेज खुल जाएगा। आवेदन फॉर्म को पूरा भरना होगा। मांगे गए दस्तावेज अपलोड करने होंगे। अंत में फॉर्म को सब्मिट कर दें।
- पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद 10 अंकों का ई-श्रम कार्ड नंबर जारी हो जाएगा।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें