HomeUttarakhandराहुल गांधी की संसद की सदस्यता रदद की कार्रवाई लोकतंत्र का हनन-सुम‍ित

राहुल गांधी की संसद की सदस्यता रदद की कार्रवाई लोकतंत्र का हनन-सुम‍ित

देश की सबसे पुरानी एवं स्वतंत्रता संग्राम मे प्रमुख योगदान देनी वाली कांग्रेस पार्टी के मजबूत स्तम्भ एवं पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी जी को छोटे से मानहानि मामले मे अधिकत्तम सजा सुना जिस त्वरित कार्यवाही से संसद की सदस्यता समाप्त की गयी है वह लोकतंत्र का हनन है।

केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा सरकारी एजेंसियों का दुरूपयोग कर सम्पूर्ण विपक्ष की आवाज को कुचलने का प्रयास लोकतान्त्रिक मूल्यों के खिलाफ हैं, जिसे किसी भी सूरत मे सहन नहीं किया जा सकता है। राहुल गांधी कांग्रेस के नेता होने से पहले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार के सदस्य है और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार के सदस्य के साथ इस प्रकार का कृत्य कर केंद्र की भाजपा सरकार ने अपना असली चाल चरित्र और चेहरा सार्वजनिक कर दिया है।

विपक्ष के नेताओ के खिलाफ सरकारी एजेंसियों का दुरूपयोग कर रही है भाजपा

राहुल की भारत जोड़ो यात्रा की अपार सफलता इस बात का संकेत है की भारत की जनता भाजपा की कथनी और करनी को अच्छे से देख और समझ चुकी है, जिससे भाजपा बुरी तरह से बौखला गयी है तथा राहुल समेत तमाम विपक्ष के नेताओ के खिलाफ सरकारी एजेंसियों का दुरूपयोग कर तानाशाही पर उतर चुकी है।

भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारों से जवाब मांगने पर विपक्ष के नेताओ को फर्जी केस और जेल तथा आमजनता को लाठियां मिलती है। जिस बुलेट गति से राहुल की संसद सदस्यता खत्म की गयी काश उतनी ही गति भाजपा अडानी मामले मे जे.पी.सी. गठित करके, उत्तराखंड के परिपेक्ष मे अंकिता भंडारी हत्याकांड मे वी.वी.आई.पी. के नाम तथा तमाम भर्ती घोटालो सहित विभिन्न घोटालो और भ्रष्टाचार मे शामिल भाजपा नेताओ के खिलाफ कार्यवाही करती।

भाजपा नेता और केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर के गोली मारो वाले बयान पर अगर उतनी ही त्वरित गति से कार्यवाही करती तो अनेको निर्दोष लोगो की जान जाने से बच जाती। मै आपके (मीडिया) माध्यम से राहुल से कहना चाहूंगा की आप बिना घर के नहीं हो, हर गरीब, मजदूर, मजबूर और बेरोजगार भारतवासी के दिल मे आप हो। हर कांग्रेस कार्यकर्ता का घर आपका अपना घर है, मेरा घर “संकलन” भी आपका ही घर है।

प्रेसवार्ता में उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, श्रीमती शोभा बिष्ट, श्रीमती नीमा भट्ट, श्रीमती राधा आर्य, हरीश मेहता, हेमन्त बगड़वाल, डॉ. मयंक भट्ट, हाजी सुहैल सिद्दीकी, गोविंद बगड़वाल, कानू बिष्ट, दीप पाठक,  गुरप्रीत प्रिंस, जाकिर हुसैन, मोहन बिष्ट, त्रिलोक बनोली, बहादुर सिंह बिष्ट, सतनाम सिंह, मन्नू गोस्वामी आदि ने शिरकत की।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.