HomeNationalआखिर कौन हैं “यूपी में का बा” गाने से चर्चा आईं Neha...

आखिर कौन हैं “यूपी में का बा” गाने से चर्चा आईं Neha सिंह राठौर

खबर संसार, नई दिल्ली : आखिर कौन हैं “यूपी में का बा” गाने से चर्चा आईं Neha सिंह राठौर, अगले माह यूपी सहित 5 राज्यों में 2022 विस चुनाव का आगाज होने जा रहा है। नेहा सिंह राठौर के बारे में कौन नहीं जानता। नेहा का “यूपी में का बा” गाने के दोनों पार्ट खूब वायरल हो रहे हैं। चूंकि उत्तर प्रदेश में अगले महीने चुनाव होने हैं तो इस तरह के गानों और रैप के माध्यम से खूब घमासान हो रहा है। यूपी में का बा पार्ट-1 गीत में नेहा ने कई मुद्दों को उठाया है। गीत के बोल में ‘बाबा के दरबार बा, खतम रोजगार बा….हाथरस के निर्णय जोहत लड़की के परिवार बा… अरे का बा.. यूपी में का बा…  कोरोना से लाखन मर गईल ले,… लाशन से गंगा भर गईल बे, टिकठी औ कफन नोचत कुकुर बिलार बा, ऐ बाबा, यूपी में का बा…’ को शामिल किया गया है। वह बेबाकी से देसी व्यंगात्मक अंदाज में सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे उठाती हैं।

ये भी पढें- पूर्व भारतीय क्रिकेटर Yuvraj Singh बने पिता, पत्नी हैजल ने दिया बच्चे का जन्म

बिहार की रहने वाली हैं Neha सिंह राठौर

मूलरूप से बिहार के कैमूर जिले के रामगढ़ की रहने वाली हैं। 25 वर्षीय Neha सिंह राठौर ने कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। नेहा पिछले चार साल से गाने गा रही हैं। वह भोजपुरी में गीत गाती हैं। वह यूपी में का बा पार्ट-1 और पार्ट-2 गाने से काफी चर्चा आईं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश से उनका गहरा जुड़ाव रहा है। उनकी शादी भी यूपी के आंबेडकरनगर में तय हुई है।

हालांकि सगाई हो चुकी है पर उनकी शादी अभी नहीं हुई है। जून 2021 में ही उनकी शादी होने वाली थी, लेकिन कोरोना की वजह से उनकी होने वाली सास उषा सिंह (53 वर्ष) का निधन हो गया। इस कारण शादी को आगे के लिए टालना पड़ा। Neha की होने वाली सास को तब रेमडेसिविर की जरूरत थी। बहुत आरजू-मिन्नत के बावजूद आंबेडकरनगर मेडिकल कॉलेज में रेमडेसिविर इंजेक्शन नहीं मिला और सास का निधन हो गया था।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.