हल्द्वानी खबर संसार। फॉरेंसिक मनोविज्ञान में पीएचडी करने वाले देश के पहले आईपीएस बने डीआईजी निलेश आनंद भरणे ! जी हा अहमदाबाद में पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अहमदाबाद के राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह में डीआईजी कुमाऊं रेंज डॉ. निलेश आनंद भरणे को फोरेंसिक मनोविज्ञान में पीएचडी करने के लिए सम्मानित किया। उन्हें यह सम्मान अपराध के मामलों में झूठ का पता लगाने की तकनीक का तुलनात्मक अध्ययन विषय पर शोध को दिया गया।
आखिर क्यों देश के पहले आईपीएस बने डीआईजी निलेश!
डीआईजी कुमाऊं रेंज डॉ. निलेश आनन्द भरणे 2005 बैच के उत्तराखंड कैडर के आईपीएस अधिकारी है।डीजीपी अशोक कुमार ने उन्हे शुभकामनाएं दी है देश के पहले आईपीएस अधिकारी हैं। डीआईजी ने नागपुर यूनिवर्सिटी से मनोविज्ञान परामर्श में डिप्लोमा और मनोविज्ञान में एमफिल भी किया है। फोरेंसिक मनोविज्ञान में पीएचडी करने पर डीआईजी को बधाई देने वालो का ताता लगा है।


