HomeUttarakhandAmul के बाद अब इन कंपनियों ने भी बढ़ाए दूध दाम, जानिए...

Amul के बाद अब इन कंपनियों ने भी बढ़ाए दूध दाम, जानिए कितनी हुई बढ़ोत्तरी

खबर संसार, देहरादून : Amul के बाद अब इन कंपनियों ने भी बढ़ाए दूध दाम, जानिए कितनी हुई बढ़ोत्तरी, अभी कुछ दिन पहले ही उत्तराखंड में Amul दूध ने अपने दामों में बढ़ोत्तरी की थी। जिसको देखते हुए अब दूध की अन्य कंपनियों ने भी दूध दामों में बढोत्तरी करने का फैसला लिया है। कंपनियों की मानें तो राजधानी में फुल क्रीम के दाम 62 रुपये तक पहुंच चुके हैं। बताया जा रहा है कि दूध के दाम जो बढ़े हैं उसका कारण पैकेजिंग, वितरण, ईंधन की महंगाई और दूध उत्पादन की लागत है।

ये भी पढ़ें- railway stations पर बनवा सकेंगे आधार व पैन कार्ड, मिलेगा हवाई जहाज का टिकट

दो रुपये लीटर बढ़ाए दूध दाम

यहां बताते चलें कि इसी महीने मार्च की शुरुआत में Amul दूध कंपनी ने अपने दामों दो रुपये लीटर का इजाफा कर चुकी है। बता दें कि करीब सात महीने पहले ही अमूल दूध के दामों में बदलाव किया गया था। जो कि अब फिर से कंपनी की ओर से ग्राहकों पर बोझ बढ़ाया गया है। मदर डेयरी ने हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भी दूध के दाम दो रुपये प्रति लीटर बढ़ाए हैं।

इन दुग्ध कंपिनयों ने बढ़ाए दाम

जिसके बाद अब पतंजलि, गोपाल जी, मदर डेयरी आदि ब्रांडेड कंपनियों ने दूध के दामों में बढ़ोत्तरी कर दी है। मदर डेयरी दूध कंपनी का कहना है कि अब मदर फुलक्रीम दूध 58 रुपये से बढ़ाकर 60 रुपये प्रतिलीटर कर दिया गया है। तो वहीं गोपालजी, परम दूध 62 और पतंजलि ब्रांड का दूध 60 रुपये प्रतिलीटर हो गया है। उधर, संयुक्त निदेशक डेयरी जयदीप अरोड़ा ने बताया कि आंचल के दूध के दामों में परिवर्तन के लिए सोमवार को बैठक बुलाई है। बैठक में कीमत पर निर्णय लिया जाएगा।

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.