जी, हां मुंबई इंडियंस ने जब से रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को नया कप्तान घोषित किया है, तभी से अलग-अलग तरह की खबरें मीडिया में आ रही हैं। ऐसे में यह भी खबर चर्चा में आई कि मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा बुधवार के बाद किसी और टीम को ट्रेड किए जा सकते हैं!
इसके अलावा Mumbai Indians के सीनियर खिलाड़ी जैसे जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन भी किसी और फ्रेंचाइजी टीम को ट्रेड किए जा सकते हैं। क्रिकबज ने मुंबई इंडियंस के एक अधिकारी के हवाले से लिखा कि यह सब बस अफवाह है, ना रोहित शर्मा कहीं जा रहे हैं और ना ही कोई और खिलाड़ी। आईपीएल 2024 ऑक्शन दुबई में हो रहा है।
इस तरह की खबरें पूरी तरह से झूठी और गलत हैं
इससे इतर Mumbai Indians के एक अधिकारी ने क्रिकबज से कहा, ‘इस तरह की खबरें पूरी तरह से झूठी और गलत हैं। कोई भी मुंबई इंडियंस का खिलाड़ी हमें छोड़कर नहीं जा रहा है और ना ही हम किसी को ट्रेड करने जा रहे हैं।’ मुंबई इंडियंस की तरफ से इस तरह का बयान पहली बार आया है क्योंकि हार्दिक पांड्या के कप्तान बनने के बाद से ही अलग-अलग तरह की खबरें सोशल मीडिया पर फैल रही हैं। Mumbai Indians के अधिकारी ने आगे कहा, ‘हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाने से पहले हर खिलाड़ी को कॉन्फिडेंस में लिया गया था। रोहित को भी इस बारे में खबर दी गई थी। और वह इस फैसले को लिए जाने वाले ग्रुप का हिस्सा था।’
रोहित शर्मा की कप्तानी में Mumbai Indians ने कुल पांच आईपीएल खिताब जीते हैं। पांच आईपीएल खिताब जीतने वाले रोहित और महेंद्र सिंह धोनी महज दो ही आईपीएल कप्तान हैं। 2022 और 2023 आईपीएल सीजन में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटन्स से आईपीएल 2024 के लिए मुंबई इंडियंस ने ट्रेड किया है।
यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप
हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें


