HomeUncategorizedट्रंप ने मोदी के बाद नेतन्याहू को दिया धोखा! डबल गेम से...

ट्रंप ने मोदी के बाद नेतन्याहू को दिया धोखा! डबल गेम से दुनिया के देश अलर्ट

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को वही धोखा दिया है जो उन्होंने कुछ समय पहले पीएम मोदी को दिया था। डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल के जरिए अपने कट्टर दुश्मन ईरान के परमाणु ठिकानों को उड़वाया और फिर इजरायल पर ही अपनी नारागजी जाहिर करने लग गए। इजरायल पिछले कई दिनों से अपने दम पर ईरान से लड़ रहा है। इजरायली सेना लड़ाकू विमान लेकर तेहरान तक घुस गई। लेकिन आखिरी के एक दिन में अमेरिका ने अपने कुछ बॉम्बर्स ईरान में भेज दिए और पूरी जंग का क्रेडिट खुद ही लेने लग गए।

हैरानी की बात ये है कि अमेरिका के जो बॉम्बर्स ईरान में परमाणु फैसिलिटी को उड़ाकर आए हैं, वो भी इजरायल की मदद से वहां पहुंचे हैं। लेकिन डोनाल्ड ट्रंप ने इसे ईरान पर अमेरिका की जीत घोषित कर दिया है। डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायली सेना और बेंजामिन नेतन्याहू की मेहनत का अपमान करते हुए कहा कि मैं अब इजरायल से खुश नहीं हूं। डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर इजरायल को धमकी दी है कि अपने पायलट के ईरान से तुरंत वापस बुलाओ। हेग में नाटो शिखर सम्मेलन के लिए रवाना होने से पहले पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि समझौते पर सहमति जताने के तुरंत बाद इजरायल ने अपना सामान उतार दिया।

ट्रंप ने जो मोदी के साथ किया था अब ठीक वही नेतन्याहू के साथ कर दिया

उन्होंने जोर देकर कहा कि ईरान की परमाणु क्षमता खत्म हो गई है। उन्होंने इजरायल से उन बमों को न गिराने का आग्रह किया, चेतावनी दी कि यह एक बड़ा उल्लंघन है। उन्होंने यहूदी राज्य से अपने पायलटों को वापस घर लाने की मांग की।इजरायल इस समय कुछ वैसा ही महसूस कर रहा होगा, जैसा कुछ समय पहले भारत कर रहा था। ट्रंप ने जो पीएम मोदी और भारत के साथ किया था अब ठीक वही नेतन्याहू और इजरायल के साथ कर दिया। ट्रंप ने ऑपरेशन सिंदूर का पूरा क्रेडिट खाया।

भारतीय सेना ने अपनी ताकत से पाकिस्तान को धूल चटाई थी और उसे सीजफायर की भीख मांगने पर मजबूर किया था। लेकिन इसकी सारी वाहवाही डोनाल्ड ट्रंप ने लूटनी चाही। पीएम मोदी ने तो डोनाल्ड ट्रंप को आईना दिखा दिया। नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान के साथ संघर्ष रोकने में मध्यस्थ की भूमिका निभाने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावे को खारिज करते हुए उनसे कहा कि भारत और पाकिस्तान ने बिना किसी मध्यस्थता के अपनी सेनाओं के बीच सीधी बातचीत के बाद पिछले महीने सैन्य कार्रवाई रोकी थी। पीएम मोदी ने तो ट्रंप को आईना दिखा दिया और अब इजरायल को भी यही करना होगा। लेकिन ट्रंप ने अब भारत की तरह ही इजरायल की पीठ में भी खंजर मारा है।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.