spot_img
spot_img
HomeEntertainmentAkshara Singh ने फाेटोशूट कराते हुए इंटरनेट पर शेयर की फोटो, फोटो...

Akshara Singh ने फाेटोशूट कराते हुए इंटरनेट पर शेयर की फोटो, फोटो हुआ वायरल

हाल ही में एक्ट्रेस Akshara Singh ने बोल्ड अंदाज में फोटोशूट कराते हुए अपनी एक तस्वीर इंटरनेट पर पोस्ट की है। इस फोटो में अक्षरा सिंह ब्लैक लॉन्ग कोट में दिखाई दे रही हैं। अक्षरा सिंह की ये फोटो बड़ी तेजी से वायरल हो रही है।

बताते चले की भोजपुरी इंडस्ट्री की बोल्ड अदाकाराओं में से एक अक्षरा सिंह (Akshara Singh) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अक्षरा सिंह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियोज और फोटोज फैंस के बीच शेयर कर सुर्खियों में रहती हैं।

अक्षरा ने फोटो में कैप्सन ने लिखा

Akshara Singh ने इस फोटोज को शेयर करते हुए कैप्शन दिया है, ‘तुम पर्याप्त हो।’ इस फोटो में अक्षरा सिंह की अदाओं ने फैंस को भी मदहोश कर दिया है। फोटो देखने के बाद फैंस ने अक्षरा सिंह की तारीफ करते हुए कमेंट करना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, ‘सर्दियों में क्यों गर्मी बढ़ा रही हो।’

वहीं दूसरे यूजर ने अक्षरा सिंह (Akshara Singh) को ट्रोल करते हुए लिखा, ‘वैसे तो आप बड़ी संस्कारी बनती हो। इस तरह का फोटोशूट संस्कार है क्या?’ अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस हैं। एक्ट्रेस ने अब तक कई भोजपुरी फिल्मों और म्यूजिक वीडियोज में काम किया है। कुछ दिनों पहले अक्षरा की पंजाब के मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला के साथ फोटो वायरल हुई थी।

इसे भी पढ़े-एक दिसंबर से Saudi Arabia की यात्रा कर पाएंगे भारतीय, इन 6 देशों से हटेगा बैन 

कई लोगों ने यह दावा किया था कि अक्षरा सिंह जल्द ही पंजाबी म्यूजिक वीडियोज में हाथ अजमाने वाली हैं। वर्कफ्रंट की बात करें, तो अक्षरा सिंह आने वाले दिनों में निरहुआ के साथ ‘मजनुआ’, ‘जान लेबुका’ और रितेश पांडे और कृष्ण कुमार के साथ ‘डोली’ जैसी कई फिल्मों में दिखाई देंगी। इसके अलावा अक्षरा सिंह बॉलीवुड एक मशहूर निर्माता करण जौहर के रिएलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी’ में भी नजर आ चुकी हैं।

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.