अबू धाबी, खबर संसार। सऊदी अरब (Saudi Arabia) ने घोषणा की है कि वह भारत (India) और पाकिस्तान (Pakistan) सहित छह देशों के प्रवासियों पर यात्रा प्रतिबंध (Travel Ban) हटाएगा।
अरब न्यूज ने बताया कि इन निर्देशों के तहत पूरी तरह से टीकाकरण (Corona Vaccination) वाले प्रवासियों को सीधे प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। साथ ही उन्हें देश में प्रवेश करने से पहले अपने देशों के बाहर 14 दिन क्वारंटीन (Quarantine) में बिताने की जरूरत नहीं है।
आंंतरिक मंत्रालय ने जारी किए निर्देश
सऊदी अरब (Saudi Arabia) के आंतरिक मंत्रालय ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि बदलाव 1 दिसंबर की आधी रात 1 बजे से लागू होंगे। सऊदी अरब के आधारिक बयान के मुताबिक भारत, पाकिस्तान, ब्राजील, इंडोनेशिया, वियतनाम और मिस्र के यात्रियों को 14 दिन थर्ड कंट्री में क्वारंटीन किए बिना देश में प्रवेश करने की इजाजत दे दी गई है।
मंत्रालय ने ये फैसला कोरोना से बने हालातों में सुधार को देखते हुए लिया है। हालांकि, मंत्रालय ने कोरोना नियमों का सख्ती से पालन करने और एतिहात बरतने पर जोर दिया है। बता दें भारत से बड़ी संख्या में हर रोज मुस्लमान धार्मिक यात्रा उमराह पर सऊदी अरब के मक्का और मदीना शहर जाते हैं।
इसे भी पढ़े-SDG के संकेतान्कों को समझते हुए जन कल्याणकारी योजनाओं में सम्मिलित किया जाए
15 मार्च को Saudi Arabia ने सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक लगा दी थी
कोरोना के चलते 15 मार्च, 2020 को सऊदी अरब (Saudi Arabia) ने वायरस के प्रसार को रोकने में मदद करने के लिए सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक लगा दी थी। वहीं, 17 मई, 2021 को अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवा का निलंबन उन 20 देशों के लिए हटा जहां करोना का प्रभाव अधिक नहीं था।
इस प्रतिबंध में लेबनान, संयुक्त अरब अमीरात, मिस्र, तुर्की, अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस, इटली, आयरलैंड, पुर्तगाल, स्विट्जरलैंड, स्वीडन, ब्राजील, अर्जेंटीना, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, भारत, इंडोनेशिया और जापान शामिल हैं। इससे पहले फरवरी में कोरोना मामलों के वैश्विक स्तर पर बढ़ने के कारण सीधे प्रवेश को प्रतिबंधित कर दिया गया था।
फेसबुक से जुड़ने के लिए क्लिक करें


