HomeEntertainmentअक्षय कुमार 'गोरखा' में बनेंगे cardozo

अक्षय कुमार ‘गोरखा’ में बनेंगे cardozo

खबर संसार, मुंबई: अक्षय कुमार ‘गोरखा’ में बनेंगे cardozo, बॉलीवुड के जाने माने एक्टर अक्षय कुमार इंडस्ट्री इन दिनों कई फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त है। अब उन्होंने अपनी एक और फिल्म बनाने का ऐलान किया है। अक्षय कुमार ने इस फिल्म का नाम ‘गोरखा’ रखा है। ये फिल्म इंडियन आर्मी की गोरखा रेजीमेंट (5वीं गोरखा राइफल्स) के महान अधिकारी मेजर जनरल इयान cardozo के जीवनी पर बन रही है। इस फिल्म में अक्षय कुमार कार्डोजो की भूमिका में नजर आएंगे।

ये भी पढें- महिला बन युवक ने बना डाला बिजनेसमैन का nude videos

cardozo ने कई युद्धों में निभाई थी महत्वपूर्ण भूमिका

अक्षय कुमार ने अपनी इस फिल्म का पोस्टर गोरखा’ भी शेयर किया है। इस फिल्म के पोस्टर में अक्षय कुमार गोरखा जवान के तौर पर नजर आ रहे हैं। गोरखा महान युद्ध नायक मेजर जनरल इयान cardozo के जीवन पर आधारित एक ऐसी ही फिल्म होगी। बता दें कि कार्डोजो ने 1962 और 1965 की जंग और सबसे प्रमुख भारत-पाकिस्तान युद्ध 1971 में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पोस्टर को शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने कैप्शन में लिखा, कभी-कभी आपके सामने इतनी प्रेरणादायक कहानियां आ जाती हैं कि आप उन पर फिल्म बनाना ही चाहते हैं।

कार्डोजो ने खुद अपना पैर काट लिया था

बता दें कि साल 1971 के भारत-पाकिस्तान जंग में इयान cardozo ने अपने अदम्य साहस और वीरता का परिचय दिया था। जंग के दौरान एक ऐसी परिस्थिति आ गई थी जब इयान कार्डोजो को खुद ही अपना पैर काटना पड़ा था। गोरखा पहाड़ी क्षेत्रों में युद्ध करने में माहिर होते हैं. और इन्हें इनकी बहादुरी और वीरता के लिए जाना जाता है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.