HomeNationalअलकायदा ने दिल्ली, मुंबई, यूपी व गुजरात में आत्मघाती हमलें करनी की...

अलकायदा ने दिल्ली, मुंबई, यूपी व गुजरात में आत्मघाती हमलें करनी की दी धमकी

पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ टिप्पणियों को लेकर अब आतंकी संगठन अलकायदा की भी एंट्री हो गई है। पैगंबर मोहम्मद पर की गई टिप्पणी को लेकर आतंकवादी संगठन अलकायदा ने भारत में आत्मघाती हमले की धमकी दी है। अलकायदा ने इसे इस्लाम का अपमान बताया है और देश के कई राज्यों में हमले की धमकी दी है।

6 जून को एक धमकी पत्र के जरिए आतंकवादी समूह अल-कायदा ने कहा है कि वह पैगंबर के सम्मान में लड़ने के लिए दिल्ली, मुंबई, उत्तर प्रदेश और गुजरात में आत्मघाती हमले शुरू करेगा। वहीं इस टिप्पणी को लेकर दुनिया के कई मुस्लिम देशों ने पहले ही भारत से नाराजगी जताई है। खाड़ी के कई देश भारतीय राजनयिकों को तलब भी कर चुके हैं।

इसे भी पढ़े-जल्‍द हो सकती है पंचायत सीजन 3 की घोषणा जाने सब कुछ

पैगंबर विवाद में अब तक क्या-क्या हुआ?

नुपूर शर्मा और नवीन कुमार जिंदल की पैगंबर के खिलाफ विवादित टिप्पणियों ने देश विरोधी तत्व सक्रिय हो गए हैं वहीं भारत के लिए कूटनीतिक मुश्किलें भी खड़ी हो गई है। अलकायदा ने देश के कई शहरों और शहरों में हमले की धमकी दी है। कुवैत ने पहले ही भारतीय उत्पादों को अपने स्टोर से हटा लिया है। कुवैत, ईरान, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, ओमान, इंडोनेशिया समेत 15 से ज्यादा देशों ने इस टिप्पणी को लेकर विरोध जताया है। उधर मुंब्रा पुलिस ने नुपूर शर्मा को समन भेजा है और उन्हें 22 जून को पेश होने के लिए कहा है।

किन-किन देशों ने दर्ज कराया विरोध?

दुनिया के कई देशों ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ टिप्पणी को लेकर विरोध दर्ज कराया है। इस लिस्ट में करीब 15 देश शामिल हैं। इनमें कतर, ईरान, इराक, कुवैत ने भारतीय राजनयिकों को पहले ही तलब कर इसकी कड़ी निंदा की। इस सूची में इंडोनेशिया, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, मालदीव भी शामिल है। इसके अलावा बीजेपी नेताओं की टिप्पणियों की आलोचना करने वाले देशों में ओमान, जॉर्डन, बहरीन, अफगानिस्तान और पाकिस्तान भी है।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.