नैनीताल, खबर संसार। सभी स्थानीय नगर निकाय कूड़े का डोर टू डोर कलैक्शन, सफाई, सेग्रीगेशन एवं उचित निस्तारण करना सुनिश्चित करें। यह निर्देश मण्डलायुक्त सुशील कुमार (Divisional Commissioner) ने नगर निकायों द्वारा किये जा रहे कार्यों की वीसी के माध्यम से समीक्षा करते हुए दिये।
उन्होंने कहा कि सभी नगर निकाय सफाई व्यवस्था व कूड़ा कलैक्शन पर विशेष ध्यान दें, डोर टू डोर कूड़ा कलैक्शन करें साथ ही नगर वासियों को भी जागरूक करें ताकि घर से ही कूड़ा पृथककरण हो सके। उन्होंने कहा कि कूड़ा कलैक्शन संस्थाओं को और अधिक संक्रिय करते हुए कूड़ा कलैक्शन सुविधा को अधिक बेहतर बनाये ताकि व्यक्ति यूज़र चार्जेज़ आसानी व खुशी से दे। उन्होंने निर्देश दिये कि प्राथमिकता के आधार पर मुख्य बाजारों व काॅमर्शियल क्षेत्रों को बिनलेस बनाया जाये।
किए जा रहे कार्यो की समीक्षा भी की
मण्डलायुक्त (Divisional Commissioner) ने विभिन्न निकायों में अमृत योजना के अन्तर्गत चल रहे कार्यों पर पैनी नज़र बनाये रखने तथा कार्यों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता से पूर्ण कराने के निर्देश भी दिये। उन्होंने कहा कि गरीबी रेखा से नीचे व निम्न आय वर्ग के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी महत्वाकांक्षी योजना है, इसका लाभ पात्रों को शतप्रतिशत मिलना चाहिए, कोई भी पात्र व्यक्ति योजना से वंचित न रहे ताकि योजना अपने उद्देश्य को पूरा कर सके।
इसे भी पढ़े-दून विवि में डॉ Bhimrao Ambedkar चेयर की स्थापना
मण्डलायुक्त (Divisional Commissioner) ने अल्मोड़ा निकाय की समीक्षा के दौरान बोर्ड द्वारा यूजर चार्ज नोटीफिकेशन होने के बावजूद अभी तक निकाय द्वारा यूज़र चार्ज सही न लागू करने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिये कि यूज़र चार्ज नोटीफिकेशन के अनुसार लागू किया जाये, सही सर्विस देंगे तो जनता खुशी से यूज़र चार्ज देगी।
उन्होंने अल्मोड़ा निकाय में एसडब्ल्यूएम के अन्तर्गत ट्रीटमेंट प्लांट बनाने हेतु डीपीआर तैयार होने तथा बजट आवंटित होने के बावजूद भी प्लांट तैयार न कराने पर मण्डलायुक्त (Divisional Commissioner) ने सख्त नाराजगी जाहिर करते हुए अधिशासी अधिकारी को 31 अक्टूबर तक ट्रीटमेंट प्लांट पूरा कराने के निर्देश दिये तथा ऐंसा न करने की स्थिति में अधिशासी अधिकारी के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश जिलाधिकारी अल्मोड़ा को दिये।
उन्होंने नगर निगम हल्द्वानी की समीक्षा के दौरान पीएम आवास योजना शहरी के अन्तर्गत अधिक से अधिक पात्रों को योजना का लाभ दिलाने, शहर में अतिक्रमण को चिन्हित करने, अतिक्रमण पर रोक लगाने के निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न नगर निकायों की विस्तार से समीक्षा की। वीसी में मेयर रूद्रपुर रामपाल, जिलाधिकारी अल्मोड़ा नितिन भदौरिया, अपर आयुक्त संजय खेतवाल, नगर आयुक्त रिंकू बिष्ट, सहायक नगर आयुक्त गौरव सहित सभी नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी मौजूद थे।
