HomeNationalदिल्ली में आज से सभी प्राइवेट offices व बार-रेस्टोरेंट्स पर ताला!

दिल्ली में आज से सभी प्राइवेट offices व बार-रेस्टोरेंट्स पर ताला!

खबर संसार, नई दिल्ली: दिल्ली में आज से सभी प्राइवेट offices व बार-रेस्टोरेंट्स पर ताला!, कोरोना के बढ़तें संक्रमण को देखते हुए दिल्ली के सभी प्राइवेट कार्यालय व बार रेस्टोरेंट्स पर ताला लगाने का आदेश दिया गया है। इस आदेश के बाद सभी कर्मचारी अपने (वर्क फ्राम होम) कार्य करेंगे। प्राइवेट offices बंद करने का आदेश आदेश दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (DDMA) की ओर से दिया गया है। सिर्फ कुछ निजी कार्यालय ही खोले जा सकेंगे।

दिल्ली में  कोरोना संक्रमण की दर बढ़कर करीब 25 फीसदी तक पहुंच गई है। दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 19,166 नए मामले सामने आए, 14,076 रिकवरी हुई और कोरोना से 17 लोगों की मौत हुई। बता दें कि उपराज्यपाल अनिल बैजल की अध्यक्षता में सोमवार को दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ( DDMA) की बैठक हुई, इसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन सहित अन्य आला अधिकारी भी शामिल हुए थे। पीएम मोदी आज शाम चार बजे कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में कोरोना महामारी से उत्पन्न मौजूदा संकट पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

ये भी पढें- कोरोना की लहर बड़े बड़े नेताओं को भी नही बख्श रही!

वहीं रेस्टोरेंट्स और बार की बात करें तो वह सिर्फ टेक-अवे और होम डिलीवरी की सुविधा जारी रहेगी। अभी तक रेस्टोरेंट्स और बार भी 50 फीसदी क्षमता के साथ खुले हुए थे। दिल्ली में कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए पहले ही काफी सख्ती की गई है। इसमें नाइट कर्फ्यू के बाद वीकेंड कर्फ्यू भी लगाया गया था, लेकिन इसका असर अभी तक देखने को नहीं मिला था। इसके बाद DDMA ने ये फैसला लिया है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.