Friday, January 16, 2026
HomeInternationalअमेरिका: विमान दुर्घटना में मारे गए सभी 67 पीड़ितों के अवशेष मिले

अमेरिका: विमान दुर्घटना में मारे गए सभी 67 पीड़ितों के अवशेष मिले

अमेरिका में पिछले सप्ताह हुई भीषण विमान दुर्घटना में मारे गए सभी 67 पीड़ितों के अवशेष बरामद कर लिए गए हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। रीगन राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास हवा में एक विमान और हेलीकॉप्टर के बीच टक्कर हो गई थी। पोटोमैक नदी के निकट हुई इस दुर्घटना में दुर्घटनागस्त विमान का मलबा नदी में गिर गया था।

अधिकारियों ने विज्ञप्ति जारी की

अधिकारियों के हवाले से एक समाचार विज्ञप्ति में बताया गया कि मुख्य चिकित्सा परीक्षक अब भी कुछ अवशेषों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। मंगलवार को पोटोमैक नदी से मलबा हटाने का काम जारी रहा, जहां पिछले सप्ताह बुधवार की रात विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसा उस वक्त हुआ जब अमेरिकन एयरलाइंस का विमान निकटवर्ती रोनाल्ड रीगन राष्ट्रीय हवाई अड्डा पर उतरने वाला था।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.