Friday, April 10, 2026
HomeNationalमिडिल ईस्ट तनाव के बीच क्या भारत में खत्म होगा तेल? सरकार...

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच क्या भारत में खत्म होगा तेल? सरकार ने कहीं ये बात.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष और संभावित तेल संकट की आशंकाओं के बीच केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि भारत में ईंधन की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। सरकार के अनुसार देश में क्रूड ऑयल का पर्याप्त भंडार मौजूद है और LPG तथा CNG की सप्लाई 100 फीसदी जारी है।

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बताया कि देशभर की रिफाइनरियां पूरी क्षमता से संचालन कर रही हैं और पेट्रोल पंपों पर ईंधन की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि अब तक कहीं से भी तेल की कमी की कोई आधिकारिक रिपोर्ट नहीं मिली है।


रिफाइनरियां पूरी क्षमता से कर रही हैं काम

सरकार के मुताबिक देश की सभी प्रमुख रिफाइनरियां अपनी अधिकतम क्षमता पर काम कर रही हैं, जिससे पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पर कोई असर नहीं पड़ा है। सुजाता शर्मा ने कहा कि देश के पेट्रोल पंपों पर सामान्य तरीके से ईंधन उपलब्ध है और सप्लाई चेन पूरी तरह सक्रिय है।


LPG सप्लाई को लेकर सरकार की प्राथमिकता

एलपीजी की स्थिति पर बोलते हुए सुजाता शर्मा ने बताया कि घरेलू उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की सप्लाई लगातार दी जा रही है। साथ ही कई राज्यों में कमर्शियल एलपीजी की आपूर्ति भी शुरू कर दी गई है।

उन्होंने कहा कि ऑनलाइन बुकिंग में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पहले जहां डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोटा 53 प्रतिशत था, अब यह बढ़कर 72 प्रतिशत तक पहुंच गया है।

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि कमर्शियल एलपीजी की आपूर्ति में अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों को प्राथमिकता दी जा रही है। इसके साथ ही एलपीजी की कालाबाजारी और जमाखोरी को रोकने के लिए राज्य सरकारों को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।


LPG से PNG में शिफ्ट होने का विकल्प

सुजाता शर्मा ने बताया कि जो उपभोक्ता एलपीजी से पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) में बदलना चाहते हैं, वे ग्राहक सेवा केंद्र से संपर्क करके यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि ऑनलाइन माध्यम से भी यह विकल्प उपलब्ध है और नई कनेक्शन लेने वाले ग्राहकों के लिए कंपनियों की ओर से विशेष ऑफर भी जारी किए गए हैं।

सरकार ने जानकारी दी कि कई राज्यों में एलपीजी वितरण व्यवस्था पर नजर रखने के लिए छापेमारी भी की जा रही है। इसके अलावा 1100 से अधिक रिटेल आउटलेट्स पर सरप्राइज निरीक्षण किए गए हैं।


भारत के लिए रवाना हुआ कच्चे तेल का जहाज

शिपिंग मंत्रालय के स्पेशल सेक्रेटरी के अनुसार भारतीय ध्वज वाला जहाज ‘जग लाडकी’ 14 मार्च को संयुक्त अरब अमीरात से रवाना हुआ था। यह जहाज लगभग 81 हजार टन मुरबान कच्चा तेल लेकर भारत की ओर आ रहा है और जल्द ही मुंद्रा बंदरगाह पहुंचने वाला है। सरकार ने बताया कि जहाज पर मौजूद सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं।

इसके अलावा ‘शिवालिक’ एलपीजी शिप भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार करते हुए भारत की ओर बढ़ रहा है और 16 मार्च शाम तक देश पहुंचने की संभावना है।


फारस की खाड़ी में भारतीय नाविक सुरक्षित

सरकार ने यह भी कहा कि फारस की खाड़ी क्षेत्र में मौजूद भारतीय नाविक पूरी तरह सुरक्षित हैं। पिछले 24 घंटों में किसी भी जहाज से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है। अधिकारियों के मुताबिक भारत सरकार हर जहाज और उसके क्रू मेंबर्स के संपर्क में है और पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर रखी जा रही है।


इसे भी पढे: देहरादून में फिर से एक बड़ा हादसा होने से टला, लड़की को आई करछी से चोट

हमारे फेबुकपेज से जुडने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.