खबर संसार नई दिल्ली.मधुमेह, हड्डी, हृदय की तीस दवाओं की कीमत घटाई गई! जी हा राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने तीस जरूरी दवाओं की खुदरा कीमत तय कर दी है। इसमें विटामिन डी-3, ओरल सॉल्यूशन, कैल्शियम, विटामिन सप्लीमेंट, मधुमेह रोधी दवा, हृदय रोग की दवाओं के साथ अंग प्रत्यारोपण में इस्तेमाल होने वाली (इम्यूनोसप्रेसेंट) दवाएं शामिल हैं।
मधुमेह, हड्डी, हृदय की तीस दवाओं की कीमत घटाई गई!
केंद्रीय औषध विभाग रसायन और उर्वरक मंत्रालय के औषध विभाग द्वारा जारी इस आदेश के अनुसार एनपीपीए ने दवाओं की कीमत ड्रग प्राइस कंट्रोल ऑर्डर (डीपीसीओ) 2013 के प्रावधानों के तहत किया गया है। एनपीपीए ने कहा कि कुछ चुनिंदा फॉर्मुलेशन के लिए दवाओं की कीमत तय की गई है उन्हें नई दवा की श्रेणी में रखा गया है। आदेश में जिन दवा बनाने वाली और मार्केटिंग कंपनियों का नाम है उनपर ये आदेश लागू होगा। आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि तय की गई कीमत में जीएसटी नहीं जोड़ा गया है। जीएसटी को तभी जोड़ा जा सकता है जब वह वास्तव में सरकार को भुगतान किया जा चुका हो या देय हो।आदेश के अनुसार विटामिन-डी 3 ओरल सॉल्यूशन जिसमें कोलेकलशिफरॉल 60000 आईयू नैनो ड्रॉपलेट सम्मिलित है इसकी कीमत 14.91रुपए तय कि गई
