ख़बर संसार रुद्रपुर – दिलीप अरोरा । गुस्सा – डिग्री कॉलेज की छत पर चढ़ी छात्रा। जी हाआज रुद्रपुर मे रामपुर रोड स्थित सरकारी डिग्री कॉलेज मे परीक्षा शुरू होने वाली थी की इसी बिच अचानक वहाँ कुछ छात्र छात्राओं ने बवाल कर दिया।
आक्रोशित छात्रा जब कॉलेज की छत पर चढ़ी
हंगामे की वजहा एम ए तृतीय सेम की एक छात्रा को आज महाविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा देने से रोका जिसकी वजहा थी की वह एनसाइनमेन्ट मे फेल थी। लेकिन छात्रा का कहना था की उसको महाविद्यालय ने एम ए तृतीय सेमेस्टर मे प्रवेश दिया गया था किन्तु अब उसको आज परीक्षा देने से रोका जा रहा हैं।अगर उसको परीक्षा देने नहीं दिया जाना था तो उसको प्रवेश क्यों दिया गया। और जबकि वह एक ही ऐसी लड़की हैं जो पूरी कुमाऊ यूनिवर्सिटी मे एम ए द्वितीय सेमेस्टर मे एनसाईनमेन्ट मे अनुत्तीर्ण हुई हैं।यह सब वहाँ मौजूद छात्र नेता का भी महाविद्यालय प्रशासन पर आरोप था।
छात्र नेताओं की मांग थी की उस छात्रा के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं किया जाये और उसको परीक्षा मे सम्मिलत होने दिया जाये यदि ऐसा नहीं होगा तो हम सड़को और उतरेंगे। फिलहाल इस मामले मे महाविद्यालय प्रशासन की तरफ से भी छात्र छात्राओं को समझाने का औरयस किया गया लेकिन इन सबके बिच जो छात्र परीक्षा मे मे सम्मिलित होने आये थे वह परीक्षा देते रह किन्तु यह हंगामा घंटो चला।परीक्षाओ के चलते महाविद्यालय प्रशासन की तरफ से इस मामले मे कोई जानकारी नहीं मिल सकी थी।

