spot_img
spot_img
HomeLocalहल्द्वानी के ट्रांसपोर्ट चौराहे पर चाउमिन खा रहे अनिल को रात 10...

हल्द्वानी के ट्रांसपोर्ट चौराहे पर चाउमिन खा रहे अनिल को रात 10 बजे डंपर ने कुचला! 

हल्द्वानी खबर संसार.हल्द्वानी के ट्रांसपोर्ट चौराहे पर चाउमिन खा रहे अनिल को रात 10 बजे डंपर ने कुचला! जी हा टीपीनगर चौराहे के समीप ठेले के पास चाऊमीन खा रहे युवक को मंगलवार की रात साढ़े नौ बजे डंपर ने रौंद दिया। उसे एसटीएच ले जाया गया जहां देर रात उसकी मौत हो गई।भवाली थाना क्षेत्र अनिल रौतेला उम्र 28 हरतपा रातीघाट निवासी  पुत्र हरीश सिंह रौतेला पंचायतघर के पास किराये के मकान में रहते थे। पड़ोस में ही उनके जीजा रहते हैं। अनिल दो साल से फाइनेंस कंपनी में कलेक्शन एजेंट के रूप में कार्यरत थे. अपने जीजा व भाई के साथ कार से टीपीनगर चौराहे पर पहुंचे। वहां एक ठेले पर चाऊमीन खाने लगे। इसी दौरान मंडी की ओर से आए डंपर ने अनिल सिंह को कुचल दिया कारण ठेला भी रोड की साइड था

लोगों ने बताया लापरवाही से वाहन चला रहा था डंपर चालक

अनिल के जीजा हिमांशु पांडेय ने बताया कि वह कार में बैठे थे। अनिल का भाई भी साथ था। अनिल चाऊमीन खाने के लिए ठेले के पास गया, तभी हादसा हो गया। चालक लापरवाही से डंपर चला रहा था। अनिल के पिता किसान हैं।उसके दो बड़े भाई अर्जुन और कमल हैं जबकि छोटा भाई चेतन है। जीजा और अन्य लोग अनिल को एसटीएच ले गए जहां इलाज के दौरान देर रात उसने दम तोड़ दिया।घटना से लोगों में रोष है हालांकि एक कारण अतिक्रमण भी रहा घटना का क्योंकि सड़क पर खाने पीने के ठेले लगे रहते है नगर निगम का वेंडिंग जोन का फार्मूला में सब नहीं आ पा रहे

 

 

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.