spot_img
spot_img
HomeUttarakhandसांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच मना दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिकोत्सव

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच मना दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिकोत्सव

हल्द्वानी, खबर संसार। आज दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल मैं धूमधाम से वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस दौरान नन्हें छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारांग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। कार्यक्रम का शीर्षक ‘कथानक’ रखा गया।

समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि डी.आई.जी. कुमाऊं रेंज उत्तराखंड डॉ. निलेश आनंद भरणे, संस्था के प्रबन्धक  समित टिक्कू, अकादमिक निदेशिका श्रीमती स्मृती टिक्कू, प्रधानाचार्य रूपक पांडे एवं श्रीमती गार्गी बिष्ट द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

विद्यालय द्वारा वार्षिकोत्सव इस वर्ष भी वार्षिकोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। समारोह का आयोजन स्कूल की वरिष्ठ शाखा उदयलालपुर, आरटीओ रोड में किया गया। गौरतलब है कि दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल की दो शाखाएँ हैं – कनिष्ठ शाखा: ‘गंगा मेंशन’, नवाबी रोड में है जहाँ कक्षा नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी, पहली व दूसरी कक्षाएँ चलती हैं और वरिष्ठ शाखा: उदयलालपुर, आरटीओ रोड में है। इस कार्यक्रम में नर्सरी से कक्षा दूसरी तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

गणेश स्तुति से हुई कार्यक्रम की शुरूआत

कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम गणेश स्तुति से की गयी। ‘कथानक’ शीर्षक के तहत विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिसमें मुख्य आकर्षण का केंद्र द एल्वेस एंड द शूमेकर और उजबक राजा, तीन ठग की कथाएँ थी। द एल्वेस एंड द शूमेकर (कल्पित बौने और मोची) की कहानी अंग्रेजी में कक्षा नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी द्वारा प्रस्तुत की गयी।

उजबक राजा, तीन ठग की कहानी हिंदी में कक्षा I-II द्वारा प्रस्तुत की गयी। नन्हे-मुन्ने बच्चों के अभिनय ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अतिरिक्त कुमाउनी, पंजाबी, तमिल आदि नृत्य भी प्रस्तुत किए गए। जूनियर शाखा की प्रधानाचार्या श्रीमती गार्गी बिष्ट द्वारा विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गयी।

शिक्षा के साथ-साथ छात्रों के कौशल विकास भी जरूरी

छात्रों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ नीलेश आनंद भरणे ने छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया व शिक्षा के साथ-साथ छात्रों के कौशल विकास के लिए इस तरह की गतिविधियों के महत्व को उजागर किया। कार्यक्रम के अंत में श्रीमती स्मृति टिक्कू ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को धन्यवाद देते हुए छात्रों के प्रदर्शन की प्रशंसा की।

प्रबन्धक समित टिक्कू ने समारोह को सफल बनाने के लिए छात्र-छात्राओं एवं दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में शोएब अहमद, इंस्पिरेशन स्कूल के निदेशक दीपक बलुटिया, प्रविंद्र रौतेला, सुनील जोशी, सी बी एस ई सिटी कोर्डिनेटर मंजु जोशी, आर.पी. सिंह, कैलाश भगत, रमेश शर्मा, वी बी नैनवाल, अनिल जोशी, कोशलेंद्र भट, डी एस कोटलिया, मुकेश अग्रवाल, एवं अभिवावक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- सीएम धामी ने रानीबाग स्थित एच फ्लैट की फैक्ट्री का जायजा लिया

हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.